Advertisement

परिवार कल्याण दिवस पर अंगवाली एवं चांदो में महिलाएं पुरस्कृत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सामुदायिक केंद्र के सौजन्य से एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक तापेश्वर कुमार की उपस्थिति में अंगवाली पंचायत सचिवालय एवं चांदो में 21 अक्तूबर को परिवार कल्याण दिवस सादगी के साथ मनाया गया। परिवार कल्याण दिवस पर यहां महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रखंड प्रशिक्षण दल (बीटीटी) के सुनीता देवी ने उपस्थित महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि कम संतान से परिवार में सदस्यों की संख्या नियंत्रित होगी। इसी से परिवार का कल्याण निहित है।प्रतिभागी महिलाओं ने सुखी परिवार से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर प्रस्तुत किए, जिसमे चंदना मोदक प्रथम, रूपा दत्ता द्वितीय, चाइना दत्ता तृतीय, उमा दत्ता चतुर्थ, कांति देवी (महतो) पांचवा, पूजा देवी (महली) छठे स्थान पर रही।

इसी तरह चांदो पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवार कल्याण दिवस के अवसर पर महिलाएं शामिल हुईं। दोनों जगह की प्रतिभागी महिलाओं को विभाग की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari), बबीता कुमारी, सीटीमुनि मुर्मू, मुक्ता कुमारी, सीएचओ नीलम कुजूर, सहिया साथी ज्योति देवी, लक्ष्मी देवी, सहिया उषा देवी, सुमित्रा देवी, कजली देवी, उर्मिला देवी, सहयोगी अरुण महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *