कोऑपरेटिव कॉलोनी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह को लेकर बीते 22 मार्च को समाज के विभिन्न वर्गों से आई प्रगतिशील महिलाओं को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार हिंद मजदूर सभा से संबद्ध क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ द्वारा बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ की अध्यक्षा बबली सिंह ने की।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंद मजदूर सभा के नजरिए से महिलाएं समाज की अभिन्न अंग और क्रांति के मार्ग दर्शक है। कहा कि वर्ष 1949 में हिंद मजदूर सभा के गठन के बाद स्व. जयप्रकाश नारायण ने मजदूर आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को आवश्यक माना था।

सिंह ने बताया कि हिंद मजदूर सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा चंपा वर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं धनोपार्जन के साथ-साथ गृहणी का कार्य कुशलता से कर रहीं हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी ऐसी महिलाएं न सिर्फ अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है, अपितु अन्य महिलाओं को प्रेरित भी कर रही हैं।

कहा कि हमारी महिला अध्यक्षा बबली सिंह के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह भी चलाया जा रहा है। हम बोकारो के निजी उद्यमियों एवं बोकारो इस्पात संयंत्र के पदाधिकारियों से अपील करते हैं कि जरूरत के अनुसार वोकल फाॅर लोकल के तहत उनके उत्पादों का उपयोग कर बोकारो की महिला को सबलता प्रदान करें।

कार्यक्रम में बोकारो के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में राज्यपाल से सम्मानित चिन्मया विद्यालय की शिक्षिका सरिता वर्मा, कोक ओवन में कार्यरत गुरमारी देवी, रविता रजक, बसंती केरकेट्टा, शशि देवी, रिंकू देवी, रीमा तिवारी, गुड़िया देवी, निर्मला पांडेय, शिक्षिका अय्यप्पा पब्लिक स्कूल सुनिता देवी प्रमुख रहीं।

समारोह में शामिल महिलाओं ने केक काटकर उत्साह का प्रदर्शन किया। समारोह को सिंह के अलावे सरिता वर्मा, बबली सिंह, रितुडीह पंचायत की मुखिया रेणु देवी, निर्मला पांडेय, अंजू अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।

 39 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *