सेवा भारती के महिला आयाम प्रमुखों, निरीक्षिकाओं आदि को सम्मानित किया गया

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर द्वारा संचालित स्वावलम्बन केन्द्रों, बाल संस्कार केन्द्रों में अहम्‌ भूमिका एवं योगदान देने वाली महिलाओं एवं लड़कियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा 9 मार्च को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में स्वावलम्बन आयाम प्रमुख मीना देवी, रानी पोखर वैभवश्री आयाम प्रमुख शैल देवी, दुन्दीबाग निरीक्षिका रेखा देवी, वसंती मोड़ सिलाई प्रशिक्षिका नमिता देवी, रानी पोखर, पूनम देवी – वसंती मोड़ एवं अन्य 25 निरीक्षिकाएँ शिक्षिकाएँ शामिल हैं। उपरोक्त अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अधिवक्ता परिषद एवं सेवा भारती के संयुक्त रूप से न्याय सदन, बोकारो में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चिन्मय मिशन के स्वामिनी संयुक्तानन्द ने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, तत्र देवता रमन्ते”। अगर एक पुरुष शिक्षित होता है तो केवल एक पुरुष शिक्षित होता है, मगर एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रानी पोखर, नेपाली पाड़ा, बद्री कॉलोनी, बसंती मोड़, शिव शक्ति कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, काश्मीर कॉलोनी, बड़ा खटाल, सेक्टर-9, दुन्दी बाद, सोना टाँड़, एल. एच., जोशी कॉलोनी, माराफारी, गैमन कॉलोनी, झोपड़ी कॉलोनी, बाँस गोड़ा एवं अन्य स्थानों के वैभवश्री (स्वयं सहायता समूह), सिलाई केन्द्रों एवं बाल संस्कार केन्द्रों की 242 बहनों की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम में सेवा भारती के सचिव राम वचन सिंह, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शिव शंकर प्रसाद, निरीक्षक कृष्णा कुमार एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

 274 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *