Advertisement

विश्व महिला दिवस पर महिला ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान

ब्लड मैन सलूजा की सेवा को देख हुईं प्रेरित
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) केेेे अवसर पर एक रक्त वीरांगना ज्योति बग्गा ने एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए अपना कीमती रक्त ए नेगेटिव ग्रुप का रक्तदान किया। ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा के आग्रह पर ज्योति बग्गा ने बोकारो जिला के हद में लाइफ केयर हॉस्पिटल जैनामोड़ में भर्ती एक गर्भवती महिला खुशबू कुमारी जिसकी हालत बहुत ही नाजुक थी के लिए रक्तदान कर एक साथ दो दो जिंदगियां बचाने का कार्य किया।
रक्त वीरांगना बग्गा ने कहा कि हरबंस सिंह सलूजा की सेवा कार्यों से प्रेरित होकर कई दिनों से वह भी सोच रही थीं रक्तदान के लिए। आज जैसे ही सलूजा वीर जी का फोन आया तो मैं खुद को रोक नहीं पाइ और मैंने भी आज विश्व महिला दिवस के दिन अपने जीवन का पहला रक्त दान कर पुण्य का काम कर लिया। ब्लड मैन सलूजा ने रक्त वीरांगना ज्योति बग्गा को विश्व महिला दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी एवं उनका आभार प्रकट किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *