लोन का मासिक किस्त का भुगतान नहीं करने पर महिला की पिटाई

पुलिस ने इलाज हेतु घायल महिला को करवाया अस्पस्तल में भर्ती

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। महिला समूहों द्वारा संचालित लोन का किस्त समय पर अदा नहीं कर पाने के कारण राजा बाजार निवासी एक चालीस वर्षीय महिला की जम कर पिटाई कर दी गई। जिससे महिला बेहोश हो गई। घटना बीते 30 जनवरी की रात्रि लगभग 10 बजे की बतायी जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे बोकारो थर्मल थाना के सहायक अवर निरीक्षक बांधना उरांव ने घायल महिला को बेहोशी की हालत में डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा हैं।

इस संबंध में 31 जनवरी को घायल महिला ने बताया कि उसका पति मुर्शीद अंसारी उड़ीसा में काम करता है। यहां वह अपने चार छोटे छोटे बेटियों के साथ घर में रहती हैं। महिला ने बताया कि वह काफी गरीब हैं। कपड़ा का व्यवसाय करने के लिए महिला समूह द्वारा संचालित निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी से अपने नाम पर 25 हजार रूपए एवं गोमियां में रहने वाली ननद ने 35 हजार रुपए कर्ज लिया था।

उसने बताया कि मैंने अपना मासिक किस्त का भुगतान कर दिया, वहीं ननद द्वारा लिए गए कर्ज के किस्त का भुगतान नहीं कर पाई। जिसके लिए मुझे बार बार प्रतारित किया जा रहा था। पीड़िता के अनुसार कपड़ा का व्यवसाय करने के लिए मैंने व ननद ने जो कर्ज लिया था, वह व्यवसाय फ्लॉप हो गया।

जिस कारण मासिक किस्त देने में विलंब हो रहीं थीं। महिला के अनुसार बीते 30 जनवरी की रात्रि संचालित समूह की एक महिला व उसका पति मेरे घर पहुंचा मैने अपने लोन का किस्त 1950 रुपया दे दिया तथा ननद के लोन का मासिक किस्त नही दे पाई। जिसके बाद मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिससे मैं बेहोश हो गई।

वही लोन का किस्त वसूलने पीड़ित महिला के घर गए आरोपियों ने खुद को निर्दोष तथा आरोपो को बेबुनियाद बयाया है। पीड़ित महिला के शिकायत पर बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज होने की सूचना नहीं है।

 101 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *