Advertisement

सीसीएल कर्मचारी के सहयोग से गरीब छात्रों ने भरा इंटर का परीक्षा फार्म

आर्थिक स्थिति दयनीय होने कारण 2 वर्षों से नहीं भर पा रही थी परीक्षा फार्म

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो अनुमंडल के हद में पेटरवार प्रखंड के बिंदेश्वरी दुबे आवासीय महाविद्यालय पिछरी की छात्रा ज्योति कुमारी ने सीसीएल कर्मचारी के सहयोग से इंटर का परीक्षा फार्म भरा।

जानकारी के अनुसार ज्योति की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पिछले 2 वर्षों से इंटर का परीक्षा फार्म नहीं भर पा रही थी। सामाजिक संस्था प्रभात मंडल बेरमो द्वारा यह बात सीसीएल कर्मी प्रत्यूष कुमार राय उर्फ शनी के संज्ञान में लाया गया। शनी कुमार ने छात्रा को आर्थिक सहयोग देकर इंटर का परीक्षा फार्म भरवाने की सहमति दे दी। इसके बाद उन्होंने छात्रा ज्योति को परीक्षा फार्म भरने के लिए आर्थिक मदद प्रदान किया।

सामाजिक संस्था प्रभात मंडल बेरमो ने अतिरिक्त मदद तथा दीपावली का तोहफा प्रदान किया। इस पुनीत कार्य की जानकारी मिलने पर बेरमो के बुद्धिजीवियों, सामाजिक संस्था के साथ गरीब छात्रा को आर्थिक सहयोग करने वाले सीसीएल कर्मी की सराहना की है।

साथ हीं आशा व्यक्त की है कि समाज के अन्य समृद्ध लोग भी इस तरह के पुनीत कार्य में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। मौके पर संस्था के असीम सेनगुप्ता, किशोर कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *