Advertisement

पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या व् शव गंगा नदी में फेंका

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में सहादेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को आशिक के साथ मिलकर गंगा नदी में फेंक दिया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के दुबहा रहिवासी राजू पासवान की भाभी व् गणेश पासवान की पत्नी गीता देवी ने बीते 16 जुलाई को पुलिस को लिखित सूचना दी कि उसका देवर राजू पासवान बीते 13 जुलाई से लापता है। आवेदन में कहा गया कि राजू की पत्नी ने हीं उसके देवर की गायब किया है।

इसके बाद पुलिस ने 17 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने राजू की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद लापता राजू की पत्नी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अन्य सहयोगियों की जानकारी भी पुलिस को दिया।

बताया जाता है कि आरोपी महिला से प्राप्त सूचना के बाद पुलिस ने मुन्ना कुमार एवं उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि तीन जनों ने मिलकर राजू की हत्या की है। उसने पुलिस को बताया कि पोहियार बुजुर्ग पंचायत रहिवासी तारनी राय के पुत्र मुन्ना कुमार एवं राकेश कुमार के साथ मिलकर उसने अपने पति की हत्या कर शव को जिला के हद में बिदुपुर के निकट गंगा नदी में फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस से पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि तीनों ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। उसने पुलिस को बताया कि खुरपी (जमीन से घास निकालने वाला औजार) से मार कर पति की हत्या कर दी। जहां खून गिरा था, उस जगह को लिप दिया गया और जिस कपड़े पर खून लगा था उसको भी साफ करके रख दिया गया है।

इस घटना को लेकर महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने 19 जुलाई को प्रेस वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गीता देवी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त तारा देवी, पति राजू पासवान एवं राकेश कुमार यादव के विरूद्ध राजू पासवान को लापता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया।

बताया कि जांच के दौरान आरोपी तारा देवी ने पूछताछ में बताया कि राकेश कुमार यादव एवं उसी का चचेरा भाई मुन्ना कुमार के साथ मिलकर उसने अपने घर पर पति का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को राकेश अन्यत्र छुपाने के लिये एक सफेद रंग का चार चक्का गाड़ी मांगवाया। जिसपर घर के पीछे गाड़ी में रखा। उसके बाद रास्ते में मुख्य सड़क पर आई और उसी गाड़ी में बैठी। राकेश वहीं उतर गया। बताया कि उक्त सफेद रंग वाहन मे पहले से दो आदमी बैठा था। तीनों मिलकर राजू के शव को बिदुपुर के आस पास गंगा नदी में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपित तारा देवी के बयान के आधार पर उसे साथ लेकर शव बरामदगी हेतु फेकने वाली स्थान पर जाने के लिये बिदुपुर थाना से संपर्क किया गया। बिदुपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 14 जुलाई को थाना क्षेत्र से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। जिसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इसको लेकर बिदुपुर थाना में 17 जुलाई को यूडी काण्ड क्रमांक 18/25 दर्ज किया गया था। शव का फोटो दिखाने पर महिला ने अपने पति के रूप में पहचान की है।

एसडीपीओ ने बताया कि जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।सीसीटीवी में पता चला कि एक सफेद रंग का चार पहिया वाहन में एक महिला बैठ रही है तथा एक व्यक्ति उसमें से उतर रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी मुन्ना एवं तारा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राजू पासवान दो भाई दो बहन में सबसे छोटा था। उनको तीन पुत्र विक्की 14 वर्ष, आलोक 13 वर्ष एवं राकेश 8 वर्ष है। घर के परिवारजनों को समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा हुआ तो हुआ कैसे। वही मृतक के बच्चे भी अपने पिता की मौत को लेकर कुछ भी समझ नहीं पा रहे हैं।

बच्चे भी इस पूरी घटना से हतप्रभ है। वही बताया जा रहा है कि मृतक के घर घटना के दोनों आरोपितों का आना-जाना था।इसी दौरान उसकी मित्रता मृतक की पत्नी से हुई। जिसके बाद तीनों ने इस घटना को शातिराना तरीके से अंजाम देकर सबूत को मिटाने का प्रयास किया। सबूत मिटाने की नीयत से ही शव को गंगा नदी में ले जाकर फेंक दिया गया। घर की साफ सफाई की गई। रहिवासी इस पूरे मामले में महिला के साथ दोनों आरोपितों के प्रेम प्रसंग की बात भी दबी छुपी जुबान से बोल रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *