कोर्ट स्टाफ रवि दूबे की माँ कौशल्या देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर कोर्ट स्टाफ (Samastipur Court Staff) सह शहर के मुसापुर मटिआरा निवासी रवि कुमार दूबे की 70 वर्षीय मां कौशल्या देवी का बीते 27 फरवरी को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

परिजनों के अनुसार अन्य दिन की तरह संपूर्ण दिनचर्या पूरा कर खाना खाकर आराम करते वक्त उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। सदर अस्पताल ईलाज के लिए पहुंचते ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

अस्पताल से शव लाते ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट करने वालों में भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, महिला संगठन ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, कोर्ट स्टाफ ओम चौधरी, मुकेश कुमार, नीलम देवी आदि ने मृतका के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना व्यक्त किया है।

मृतिका कौशल्या देवी धर्मपरायण गृहिणी महिला थी। वे अपने पीछे दो पुत्र रवि कुमार दूबे (न्यायालय कर्मी), राकेश दूबे (फौजी) एवं एक पुत्री शकुन्तला को छोड़ गई है। सैनिक पुत्र के लौटने पर एक मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाना बताया गया है।

 213 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *