Advertisement

भगवान जगन्नाथ को श्रद्धालुओं द्वारा पहनाया गया गर्म कपड़ा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुआ के जगन्नाथ मंदिर में घोड़लागी वेश के तहत भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को 5 जनवरी को श्रद्धालुओं द्वारा गर्म पोशाक से सुसज्जित कराया गया।

परम्परा के अनुसार अत्यंत ठंड के कारण मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष षष्ठी तिथि से बसंत पंचमी तक दो महीनों के लिए तीनों विग्रह को प्रत्येक दिन अलग अलग रंगों के गर्म कपड़े ओढ़ा कर घोड़लागी वेश में श्रृंगार कराए जाने की परंपरा रही है। जिसे देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

इस संबंध में मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र पंडा क़ा कहना है मान्यता के अनुसार ठंड के दिनों में हिमालय के शिखर पर तप में विलीन ऋषि मुनियों व प्रातः पूजा के लिए स्नान कर मंदिरों में आने वाले भक्तों के लिए ठंड पर विजय का यह अनोखा पर्व भगवान जगन्नाथ के यह मानवीय लीला अनोखा है।

उन्होंने कहा कि मंदिर में नित्य आरती, पूजा के बाद मंदिर से जुड़ी बैठक के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भोग क़ा सेवन किया गया। मौके पर दयानिधि दलाई, अविनाश प्रधान, संतोष माझी, सुभाष पुष्टि, रमेश चटर्जी, सुमित महापात्र, अरुण वर्मा, हरीश पुष्टि व अन्य श्रद्धालुगण मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *