मतदाताओं का रुझान इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अनुपमा के साथ-अजय

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में बीते 16 मई को श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार गठबंधन दल के संयुक्त तत्वाधान में प्रचार प्रसार कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के बीच प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किए जाने का अपील की गयी। श्रमिक नेता सिंह ने बताया कि जनसंपर्क के क्रम में मतदाताओं का व्यापक रुझान प्रत्याशी के पक्ष में मिल रहा है। प्रत्याशी का योग्य और सही होना मतदाताओं को काफी प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह के स्वर्गीय ससुर राजेंद्र प्रसाद सिंह का कृति और कार्य याद कर भी क्षेत्र के मतदाता प्रत्याशी के पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं। मजदूर और युवा वर्ग वर्तमान केंद्र सरकार से ठगा और छला महसूस कर रहा है। वहीं क्षेत्र की शांतिप्रिय जनता क्षेत्र के विकास हेतु योग्य और कर्मठ उम्मीदवार के पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं।

श्रमिक नेता सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में जिस प्रकार जनता के बीच में मोदी सरकार की उपलब्धि, बेरोजगारों को रोजगार सृजन करने, काला धन की वापसी, देश में उद्योग धंधे का विस्तार होगा का आश्वासन दिया गया था। ठीक इसके विपरीत जनमत मिलने पर सरकार का कार्य देखने को मिला।

सिंह के अनुसार एक तरफ देश के पब्लिक सेक्टर को निजी हाथों में बेचने का षड्यंत्र, बड़े उद्योगपतियों का सरकार का बकाया पैसा की माफी, सहारा धारकों के साथ सपने दिखाना आदि कार्य से देश की जनता में व्यापक आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार में जिस प्रकार उद्योग धंधों का बढ़ावा, जरूरतमंदो को रोजगार मुहैया कराना उसकी प्राथमिकता थी, ठीक यह सरकार इसके विपरीत है।

श्रमिक नेता सिंह ने दावा करते हुए कहा कि जनसंपर्क के दौरान व्यापक समर्थन इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में देखने से विजय सुनिश्चित है। गठबंधन के नेताओं ने बोकारो के एलएच कॉलोनी, मुंगेरिया खटाल, आजाद नगर झोपड़ी कॉलोनी, माराफारी, चास के पटेल नगर, शक्तिनगर, प्रभात कॉलोनी, गुजरात कॉलोनी, भोजपुर कॉलोनी, कुंवर सिंह कॉलोनी, जनता नगर आदि जगहों पर सघन जनसंपर्क चलाया।

अभियान में मजदूर नेता अजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, हेमंत कुमार, अभय सिंह, नयन सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, विमल यादव, उपेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, रविंद्र महतो, अरुण साहू, संजय यादव, उदय सिंह यादव, शमीम अहमद, जाकिर हुसैन, अर्जुन यादव, अर्जुन करमाली, नरेश महतो, सुदामा प्रसाद, रामनरेश राम, नरेश रविदास आदि ने मतदाताओं से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट की अपील की।

 77 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *