छुट्टियों में घूमें इन खूबसूरत जगहों पर

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और हमेशा नई-नई जगह तलाशते रहते है तो विदेश में जाकर वहां की खुबसूरती का लुत्फ उठाने का इरादा बनाने से पहले अपने देश में फैली खूबसूरती को एक बार जरूर निहारें। भारत में कई ऐसे शहर है जहां के टूरिस्ट स्पॉट्स घूमकर आपको लगेगा, जैसे आपने उन विदेशी शहरों को घूम लिया जिनका आप सपना देखते थे।

दार्जिलिंग : पहाड़ की चोटी पर खड़े होकर चीखने का एक अलग ही मज़ा होता है। आपकी आवाज़ आसमान से टकरा कर वापिस आपके कानों तक आती है तो इस रोमांच को महसूस करने के लिए दार्जिलिंग चले जायें। पहाड़, खूबसूरत वादी और टॉय ट्रेन, यही है दार्जिलिंग की पहचान। ये भारत का सबसे मशहूर हिल स्टेशन माना जाता है।

कश्मीर : बात खूबसूरत जगह की हो और ‘धरती का स्वर्ग’ कहे जाने वाले कश्मीर का नाम ना आए, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। कश्मीर में आप डल झील के अलावा गुलमर्ग, सोनमर्ग की हसीन वादियां आपके ट्रिप को यादगार बना देंगी।

मनाली : मनाली की सुन्दरता आपके मन को मोह लेगी। मनाली का ठंडा वातावरण भारत की चिलचिलाती गर्मी के मौसम में भी राहत प्रदान करता है। मनाली साहसी खेलों जैसे स्कीइंग, हाइकिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायाकिंग और माउन्टेन बाइकिंग के लिए मशहूर हैं। यॉक स्कीइंग इस क्षेत्र का एक अनोखा खेल है।

शिमला : बर्फ से ढके पहाड़, सुहावनी झीलें, मनभावनी हरियाली, सुखद जलवायु ये सब आपको एक साथ एक ही जगह मिल सकता है, वो है शिमला। यहां के सुरम्य प्राकृतिक दृश्यों, हिमाच्छादित पहाड़ी दृश्यों, चीड़ और देवदार के जंगलों जैसे मनोहारी दृश्य पर्यटकों को मोहित कर देते हैं। शिमला घूमने के लिए लाेग खासताैर पर कालका से शिमला टॉय ट्रेन में यात्रा करते है। रास्ते में खूबसूरत नजारे और सुरंगें सफर को यादगार बना देती हैं।

अागरा : विश्व का अजूबा ताजमहल आगरा की पहचान है। लेकिन केवल ताजमहल ही नहीं, यहां देखने लायक बहुत कुछ है। अगर अाप अागरा जाए ताे यहां अाप महताब बाग, रामबाग, एतमादुद्दौला का मकबरा, चीनी का रोज़ा, जामा मस्जिद, सिकंदरा (अकबर का मकबरा) अादि जगहें देख सकते हैं।

नैनीताल : दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाना हो या हनीमून का, नैनीताल का नाम जरूर जेहन में आता है। गर्मियों में नैनीताल की खूबसूरती और ठंडा मौसम सैलानियों को अपनी ओर जैसे खींच लाते हैं। वहीं सर्दियों में बर्फबारी और विंटर स्पोर्ट्स के दीवानों के लिए नैनीताल स्वर्ग बन जाता है। यहां विश्वविख्यात जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी है।

गाेवा : गोवा एक हराभरा प्राकृतिक स्वर्ग है जो कि सहयाद्री श्रृंखला की तलहटी में अरब सागर के किनारे बसा है। अपनी नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक समुद्र तटों, मशहूर वास्तु मंदिरों, भव्य पार्टियों और त्यौहारों और अपनी समृद्ध एंग्लो-भारतीय विरासत के कारण यह सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गोवा में देखने के लिए कई बीत हैं, जाे दुनियाभर के सैलानियाें के अाकर्षण का केंद्र हैं।

 619 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *