Advertisement

साइकिल मिस्त्री की पुत्री के चयन पर वीआईपी जिलाध्यक्ष ने जताया हर्ष

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला (Samastipur district) का अपना अलग पहचान रहा है। चाहे वह खेलकूद हो अथवा शिक्षा का क्षेत्र। यहां के युवा सभी क्षेत्रों में अग्रणी रहे हैं। उक्त बातें वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने 15 अक्टूबर को कही।

उन्होंने बताया कि यही कारण रहा है कि समस्तीपुर जिला के हद में शाहपुर पटोरी प्रखंड के हसनपुर सूरत पंचायत निवासी साइकिल मैकेनिक किशन शर्मा की पुत्री रेखा शर्मा का चयन बिहार महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम में आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में किया गया है।

रेखा के बिहार महिला एकदिवसीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर उन्हें व उनके कोच विक्की शर्मा, नवनीत शर्मा और उनके पिता किशन शर्मा को वीआईपी जिलाध्यक्ष सिंह ने पुष्प गुच्छ व् अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया।

साथ हीं रेखा के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ कहा कि आया है वह अवसर जिसमें तुम्हारी मेहनत है रंग लाई। यूँ ही मिलती रहे सफलता और हम देते रहें बधाई। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *