विकसित भारत योजना वाहन पहुंचा किरीबुरू, दी योजनाओं की जानकारी

मुखिया द्वारा 99 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण करने पर दिया गया प्रशस्ति पत्र

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय, भूमि संसाधन विभाग, डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम से जुड़ी डिजिटल वाहन हमारा संकल्प विकसित भारत योजना एवं मोदी है, तो गारंटी है का बैनर लगा पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु पहुंचा।

किरीबुरु के मुर्गापाड़ा पूजा पंडाल के पास पहुंचने पर उक्त वाहन का स्वागत किरीबुरु पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ो, उप मुखिया सुमन मुंडू के अलावे जेएसएलपीएस महिला समूह से जुड़ी दर्जनों महिलाएं ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ महिलाओं ने शपथ लेकर किया।

महिलाओं ने शपथ लेते हुये कहा कि हम भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत कि एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश कि रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

इस दौरान किरीबुरु पश्चिम की मुखिया पार्वती कीड़ो को झारखंड राज्य को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) के अंतर्गत मूल घटकों के कार्यान्वयन में 99 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इसके अलावे किरीबुरु कलस्टर, महिला समूह की दो महिला मुन्नी पान और राधा केराई को किरीबुरु आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलम्बी सहकारिता समिति लिमिटेड (जेएसएलपीएस) की ओर से शॉल ओढा़कर सम्मानित किया गया।

बताया जाता है कि दोनों महिला समूह से लोन लेकर अपना नया रोजगार प्रारम्भ कर आत्मनिर्भर बनी। कार्यक्रम स्थल पर झारखंड स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया एवं मरीजों के बीच दवा वितरण किया गया। साथ हीं उपस्थित रहिवासियों के बीच भारत सरकार से जुड़ी कलेंडर का वितरण किया गया।

इस दौरान मुखिया पार्वती किड़ो, उप मुखिया सुमन मुंडू, यशोदा गुप्ता, प्रतिमा सिंह, कनक मिश्रा, रीना दास, कुलदीप कौर, रीमा कौर, इन्द्रजीत गोप, जोया खान, कुमुद हेम्ब्रम आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।

 48 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *