तेनुघाट में 29 मई को होगी विहंगम योग महायज्ञ का आयोजन

महायज्ञ को लेकर तैयारी तेज

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज द्वारा आगामी 29 मई को होनेवाले महायज्ञ को लेकर सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देवजी महाराज का पदार्पण तेनुघाट में होने जा रहा है। उनकी अमृतवाणी सुनने का लाभ लगभग दस से बीस हजार उपस्थित अनुयायियों को मिलेगा।

जानकारी के अनुसार आगामी 29 मई को सुबह 7 बजे से आचार्यश्री का प्रवचन प्रारंभ हो जाएगा। यहां दो दिवसीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ होना है, जिसमें 501 कुण्ड का निर्माण होगा।

इसे लेकर 28 मई को सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देवजी महाराज का सर्व प्रथम पेटरवार में स्वगत किया जायेगा। उसके बाद तेनुघाट अतिथि भवन में शंखनाद के साथ उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

इस अवसर पर महाराज जी एवं संत प्रवर विज्ञान देवजी महाराज की उपस्थिति में दोपहर दो बजे गोमियां हाई स्कूल से नवनिर्मित गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो का आवास सह अचार्य भवन आईएल गेट तक शोभायात्रा निकाला जाएगा।

जबकि 29 मई को सुबह 6 बजे योगा और सात बजे से 501 कुण्डीय वैदिक हवन प्रारंभ किया जयेगा। उक्त जानकारी संचालक सुजीत कुमार सिन्हा और प्रेस प्रवक्ता सुभाष कटरियार ने दिया।

उन्होंने बताया कि 28 और 29 मई को आयोजित होने वाले इस धार्मिक महाकुंभ में बनारस, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार सहित अन्य राज्यों से कई गणमान्य श्रृद्धालुगण भाग लेगे।

बताया गया कि वैदिक महायज्ञ मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा श्रेष्ठ कर्म होता है, जो श्रृषि महर्षियों द्वारा चेतन मंडल में अपनी चेतना को लगाकर अपने अनुभव के आधार पर इसे मनुष्य के कल्याण हेतू एवं वैज्ञानिक पद्धति के आधार से किया जाता है।

इस मौके पर जीपी सिंह, आनन्द केसरी, जानकी यादव, दिनेश प्रसाद, शुभम श्रीवास्तव, रामेश्वर यादव, सत्य नारायण प्रसाद, राम लखन यादव, छोटी रजक, पंकज सिंह, बिक्रम महतो, शिवचंद यादव आदि के अलावे सैकड़ो श्रद्धालू उपस्थित थे।

 181 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *