कथारा क्षेत्र के विभिन्न गलियों में सतर्कता जागरूकता रथ रवाना

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश एवं सीसीएल मुख्यालय रांची के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के सभी परियोजना एवं इकाई में बीते 31 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ किया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 31 अक्टूबर 2022 से 6  नवंबर 2022 तक किया जा रहा हैं। इस वर्ष का विषय भ्रष्ट्राचार मुक्त भारत तथा विकसित भारत रखा गया है।
इसे लेकर महाप्रबंधक कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 31 अक्टूबर को प्रातः क्षेत्र के सभी  सभी कार्यालयों में पोस्टर एवम् बैनर के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का प्रचार किया गया। सभी परियोजना में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सत्यनिष्ठा सपथ लिया गया।

इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक हर्षद दातार की उपस्थिति में महाप्रबंधक कार्यालय में सत्यनिष्ठा सपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवम् कर्मचारियों की भागीदारी रही।

इस अवसर पर जीएम हर्षद दातार ने कहा कि नागरिक भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के लिए, यह जागरूकता सप्ताह हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे आयोग द्वारा परिचालित सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लें।

सभी व्यक्ति,  जिनके साथ संगठन का संबंध है जैसे विक्रेता, आपूर्तिकर्ता, ठेकेदार, आस पास के ग्रामीण आदि  से भी प्रतिज्ञा लेने का अनुरोध किया जाता  है। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार को तब और बढ़ावा मिलता है, जब लोग गलत कार्यों को देखकर निगाहें फेर लेते हैं और सामान्य भाव की तरह अपने काम में लग जाते हैं।

हर व्यक्ति अपने आसपास हो रहे भ्रष्टाचार का विरोध शुरू कर दे तो बड़ा बदलाव खुद आ जाएगा। इस वर्ष सतर्कता सप्ताह के दौरान सतर्कता शपथ, निबंध एवम् क्विज प्रतियोगिता के आयोजन की योजना है। आस पास के स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता, सतर्कता जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के आयोजन की योजना है।

क्षेत्र के सभी परियोजना एवं इकाई में जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया। इस वर्ष का नोडल ऑफिसर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के उप प्रबंधक (सीएसआर) चंदन कुमार को बनाया गया है।

इसी क्रम में 2 नवंबर को सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara area) में  सतर्कता जागरूकता रथ भ्रष्ट्राचार मुक्त भारत, विकसित भारत के संदेश के साथ अगले तीन दिन आसपास के क्षेत्रों में आम जन मानस में जागरूकता बढाने के उद्धेश्य से भ्रमण कर रही है।

 161 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *