समस्याओं से जूझ रहे हैं क्षेत्र के मजदूर-वरुण सिंह

आरआर शॉप में राकोमसं की बैठक में दूसरे यूनियन छोड़ कई हुए शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara Area) के आरआर शॉप परिसर में 24 अगस्त को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की एक बैठक हुई। अध्यक्षता मो. हसनैन हैदर खान ने किया। बैठक में दूसरे यूनियन को छोड़कर दर्जनों कामगार राकोमसं की सदस्यता ग्रहण की।

आरआर शॉप शाखा कमिटि (RR Shop Branch Committee) की बैठक में संगठन की मजबूती, मेम्बरशिप बढ़ाने, मजदूरों के विभिन्न समस्याओं के पहल पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव सह कांग्रेस जिला महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कई ज्वलंत समस्याओं से मजदूर जूझ रहे हैं।समय पर उन्हें प्रमोशन नही हो रहा है।

बिजली की कटौती इन दिनों आम समस्या हो गई है। क्षेत्र में खासकर पेयजल की आपूर्ति कॉलोनियों में सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।बरसात के मौसम में कॉलोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में पेयजल का जहां, तहां पाईप फटा हुआ है। कोई उपर्युक्त समस्याओं की सुधि लेने वाला नहीं है।

आवासों के मरम्मत के लिए प्रति वर्ष प्रबंधन लाखों रुपये खर्च करती है। बावजूद इसके समस्याएं यथावत बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करती है तो संघ बाध्य होकर आंदोलन करने के लिए विवश होगी।

बैठक में दूसरे यूनियनों को छोड़कर राकोमसं में शामिल व सदस्यता ग्रहण करने पर कई सदस्यों को क्षेत्रीय सचिव वरूण कुमार सिंह ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शामिल सदस्यों में हसनैन खान, महेश राम, मो. आशिक, बालेश्वर यादव, सेवा गोसाईं, सलीम अंसारी, बोध राम मुर्मू, दामोदर रजवार, मो. सरफुद्दीन, शंकर मुंडा, एनुल हक अंसारी, आर शिवशंकर आदि का नाम मुख्य रूप से शामिल है।

मौके पर बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी, कथारा वाशरी सचिव इस्लाम अंसारी, कथारा कोलियरी शाखा सचिव मो. फारूक, अशोक ओझा, राजीव सिंह, रिंटू सिंह, अशोक उड़िया, मो. सिकंदर, मो. दिलशाद सहित कई यूनियन सदस्य व मजदूर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 254 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *