शिक्षा से जुड़े हर समस्या का होगा समाधान – वर्षा गायकवाड

100 छात्रों सहित 50 ओलमा भी हुए सम्मानित

मुश्ताक खान/मुंबई। धारावी में एकता लोकसेवा संघ द्वारा मदरसा के छात्रों सहित उनके ओलमाओं को भी भारतीय संविधान की प्रतियों के साथ-साथ बैग, पेन, अतर और कपड़ा दे कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra state) की शिक्षा मंत्री, हिंगोली जिला की पालक मंत्री और धारावी विधानसभा की विधायीका प्रो. वर्षा गायकवाड मौजूद थीं। अशोक मील हॉल में आयोजित सम्मान समारोह का मकसद शिक्षा को बढ़ावा देना है।

मिली जानकारी के अनुसार धारवी में एकता लोकसेवा संघ (Unity public service union) द्वारा आयोजित सम्मान समोरोह में मदरसा के 100 छात्रों के अलावा करीब 50 ओलमाओं को भारतीय संविधान की प्रतियों के साथ-साथ बैग, पेन, अतर और कपड़ा दे कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य की शिक्षा मंत्री प्रो. वर्षा गायकवाड ने कहा की शिक्षा ही एक मात्र जरीया है, जो देश और संविधान की रक्षा कर सकता है। देश की मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हाफीजे कुरआन होना अच्छी बात है।

लेकिन इसके साथ संविधान का जानकार होना और भी अच्छी बात है। ऐसे में अगर आपको संविधान की जानकारी होगी तभी हम सब मौजूदा हालात से लड़ सकते हैं।

इस समारोह में उन्होंने राज्य के सभी जिला स्तरीय स्कूलों में लाइब्रेरी बनवाने का अश्वासन भी दिया। शिक्षा मंत्री प्रो. वर्षा गायकवाड ने एकता लोकसेवा संघ के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा की अगर शिक्षा से संबंधित कोई अड़चन आती है तो मैं उसका निदान करने के लिय तैयार हुं।

उन्होंने कहा की राज्य सरकार (State Government) शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि महाराष्ट्र का कोई भी बच्चा अशिक्षित न रहे।

इसके तहत मनपा के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ सीबीएससी कोर्स (CBSC Course) भी चलाए जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने यहां की जनता से वादा किया है कि हर अच्छे कार्यो में हमारी सहभागिता रहेगी और इस कमेटी के साथ मैं हमेशा खड़ी हुं।

सम्मान समारोह (Felicitation Ceremony) में संस्था के अध्यक्ष सोनू शाह, उपाध्यक्ष शमशाद आलम, सचिव तोहिद हसन, खजांची एजाज़ अंसारी, फैजी भाई, मो. सिराज शेख, नसीर भाई, अहसन शेख, कालू अंसारी के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

 256 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *