विभिन्न राजनीतिक दलों ने झारखंड को चारागाह बनाने का काम किया है-विजय

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो आदि राजनीतिक दलों ने झारखंडी जनता के विकास राशि को दोनों हाथों से लूटने का कार्य कर झारखंड को चारागाह बनाने का अब तक काम किया है।

उपरोक्त बातें बीते 6 मई को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी झारखंड, छत्तीसगढ़ विजय शंकर नायक ने कही। नायक ने झारखंड की राजधानी रांची में ईडी द्वारा ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी करने नकदी 30 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामदगी किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में उक्त बातें आज कही।

नायक ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद इन 24 वर्षों में झारखंड में जितने भी सत्ता रूढ़ पार्टी, शासक वर्ग के रूप में जो भाजपा, झामुमो-कांग्रेस रही है, सभी ने झारखंड की जनता के विकास की राशि को दोनों हाथों से लूटने का काम किया और झारखंड की जनता को बुनियादी एवं आधारभूत संरचनाओं से कोसो दुर रखने का काम किया।

इसके कारण ही आज झारखंड में झारखंडी समाज का विकास एवं उनके बुनियादी समस्याओं का समाधान 24 वर्षो मे भी नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि आज जहां सड़क के अभाव में चारपाई पर लेटाकर मरीज को 10 किलोमीटर ले जाना पड़ता हो, जहां हमारी मां बहनों को सड़क में ही बच्चे को जन्म देना पड़ता हो, जहां बच्ची भूख से भात भात करके मर जाती हो, जहां पलायन जोरों पर है।

मानव तस्करी चरम पर हो, जहां पौष्टिक भोजन के अभाव मे 70 प्रतिशत झारखंडी महिला एनीमिया रोग से पीड़ित हो जाए, जहां बच्चे अंडरवेट जन्म हो। वैसे राज्य के मंत्री और नौकरशाह झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम कर झारखंड को चारगाह और लुटखंड बनाने का काम किया है।

नायक ने साफ शब्दों में कहा कि आज झारखंड को भ्रष्ट नेता, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तथा झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी लूट कर खोखला करने का काम कर रहे हैं। चारागाह बनाकर झारखंड को लूट खंड में तब्दील किए है। यह बहुत शर्म और आक्रोश का विषय है कि झारखंड में सिर्फ लूट मची है।

इसका जिम्मेवार भाजपा, झामुमो-कांग्रेस है। आज झारखंड की जनता दु:ख और भूख से पीड़ित है। उन्होंने झारखंड की जनता से अपील किया कि आने वाले चुनाव में भाजपा, झामुमो एवं कांग्रेस को वोट न देकर झारखंड के जमीनी एवं धरतीपुत्र उम्मीदवारों को जो झारखंड की माटी से जुड़े हुए हैं जो झारखंडीहित के प्रति संघर्ष और आंदोलनरत हैं।

वैसे उम्मीदवारों को बिना स्वार्थ अपना वोट देकर भारी मतों से विजय बनाएं, ताकि इन पार्टियों और इन नेताओं को सबक मिल सके और झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त राज हम बनाया जा सके।

नायक ने कहा कि झारखंड में सिर्फ कमीशन खोरी और दलाली की राजनीति की जा रही है। सत्ता दलाल, मंत्री और वरीय नौकरशाहों का एक ऐसा गठजोड़ झारखंड में बना हुआ है जो तीनों मिलकर राज्य की आत्मा तथा संसाधनो को गिद्ध की तरह नोचने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि अभी भी झारखंडी समाज को समझना चाहिए कि उनका भला उपरोक्त पार्टियों द्वारा कदापि नहीं हो सकता। इसलिए इस बार का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन चुनाव में झारखंड की जनता को एक इतिहास बनाने की आवश्यकता है। ऐसी पार्टियों का संपूर्ण रूप से बहिष्कार करने की आज समय की मांग है।

 72 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *