भामसं द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा 27 जनवरी को वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित बेरमो प्रखंड प्रमुख वह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शामिल हुई।

बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह कोनार नदी तट वनासो मंदिर के समीप आयोजित वनभोज मिलन के अवसर पर उपस्थित जनों ने लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर सीसीएल सीकेएस द्वारा आगंतुक तमाम अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र पहनाकर किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह ने कहा कि उनके परिवारजन सदा से भारतीय मजदूर संघ से जुड़े रहे हैं। उनके पिता केशव सिंह कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ तथा भाजपा दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अंग हैं, लेकिन इस का तात्पर्य यह नहीं है कि दोनों एक हीं हैं। कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकता है, लेकिन दोनों अंग राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं।

इस अवसर पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है। संगठन से जुड़ कर रहना स्वयं ही बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ खासकर कोयला क्षेत्र के मजदूर के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। इसमें वह अब तक सफल रही है। उन्होंने यूनियन नेताओं को सीसीएल के तीनों क्षेत्रों में संगठन विस्तार पर बल दिया तथा कहा कि भामसं की सोच उच्च राष्ट्रीयता को दर्शाता है।

अखिल भारतीय मजदूर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा ने कहा कि वैश्विक घटनाक्रम के कारण वर्तमान समय में काफी बदलाव देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की परंपरा त्याग, तपस्या और बलिदान पर आधारित रहा है। किसी एक पर उत्तरदायित्व सौंपना उचित नहीं होगा। सबको मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के दिल में उतर कर उनकी समस्याओं को समझना होगा तभी संगठन की सदस्य संख्या पूर्व की भांति बढ़ पाएगी।

अखिल भारतीय खान मजदूर संघ के समन्वयक सह जेसीएससी सदस्य मनोज कुमार रजक ने कहा कि मुख्यत: पांच बिंदुओं को लेकर ही संगठन मजबूत बना रह सकता है। जिसमें कार्यालय, कार्यकर्ता, कोष, क्रियाकलाप तथा कार्यक्रम में किसी एक के बिना संगठन नहीं टिक सकता। जितना जरूरी कार्यकर्ता है उतना ही जरूरी कोष भी है।

उन्होंने कहा कि यहां कोष है, कार्यालय है किंतु कार्यक्रम और कार्यकर्ता की कमी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम लगातार होते रहने से ही कार्यकर्ता जुड़े रहेंगे।

मिलन समारोह में सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। सीकेएस उपाध्यक्ष व् सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि वार्षिक मिलन समारोह तथा वनभोज एक बहाना है। हम लोगों को आपस में मिलने का और अपने दु:ख दर्द को एक दूसरे से साझा करने का उचित मंच है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुजू क्षेत्र के साथी संगठन विस्तार के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसका परिणाम वहां की सदस्य संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखा जा रहा है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा उपाध्यक्ष सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य आर इग्नेस, अनूप दाराद, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, भाजपा बोकारो जिला मंत्री संत सिंह, खूंटी जिला से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जे के चौधरी, ढोरी क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, संगठन के पुराने साथी विजयानंद प्रसाद आदि ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया।

यहां कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार, अधिकारी सुर्य भूषण, सीसीएल सीकेएस कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो, क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू रविदास, कथारा कोलियरी शाखा अध्यक्ष राजू स्वामी, सचिव राजीव कुमार पांडेय, क्षेत्रीय सहायक संगठन मंत्री देवनारायण यादव, कथारा वाशरी शाखा सचिव कृष्णा बहादुर, आदि।

जीएम यूनिट शाखा सचिव महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, राकेश कुमार मिश्रा, संजीत कुमार सिन्हा, वासुदेव मंडल, अमरनाथ साह, हेमू मंडल सहित सौ से अधिक यूनियन पदाधिकारी व् कार्यकर्तागण उपस्थित थे। अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो तथा संचालन क्षेत्रीय सचिव राज कुमार मंडल ने किया।

 224 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *