
गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में पौड़ा गाव के शहीद जवान एलडी पंकज कुमार रजक को श्रद्धांजलि देने 19 जुलाई को वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ के सदस्य काफी संख्या में उनके गांव पहुंचे।
विदित हो कि सेना में कार्यरत जवान पंकज राजस्थान के जैसलमेर में शहीद हो गए थे, उनके घर वैशाली जिला पूर्व सैनिक संगठन लालगंज प्रखंड ईकाई के पूर्व सैनिक एवं हाजीपुर, भगवानपुर प्रखंड ईकाई के पूर्व सैनिक दर्जनों की शंख्या में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुचे, तो वहां रहिवासियों की भीड़ ऐसी थी कि पैर रखने का जगह नहीं था। लगता था मानों सैनिक के शहीद होने के शोक में क्या महिलाए, बच्चे, पुरूष सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।
हजारों-हजार की संख्या में रहिवासी ईकट्ठा थे। उसी में नेतागण की भीड़, एक सैनिक के प्रति आमजनों का ईतना प्यार, दिल की गहराइयों को झंझोर रहा था। किसी तरह उपस्थित तमाम पूर्व सैनिक ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया एवं मृतआत्मा की शांति हेतू प्रार्थना की। पूर्व सैनिकों ने शहीद परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दिया। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने वाले पूर्व सैनिक कैप्टन राजाकुवर (रिटायर) वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ सचिव, कैप्टन महेश ठाकुर (रिटायर) जिला पूर्व सैनिक संघ उपाध्यक्ष, सुबेदार लक्ष्मी प्रसाद सिंह (रिटायर) उप सचिव पूर्व सैनिक संघ प्रखंड लालगंज, अवध किशोर शर्मा, लक्ष्मण रजक हाजीपुर पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष, सुबेदार राज कुमार पटेल, सूबेदार सुरेंद्र ठाकुर, योगेन्द्र प्रसाद शर्मा सहित दर्जनो पूर्व सैनिक शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply