संयुक्त किसान मोर्चा ने राहे में देशव्यापी विरोध दिवस मनाया

मोदी सरकार का पूतला फूंका, 28-29 मार्च को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के तहत 21 मार्च को रांची जिला के हद में राहे, ठूंगरूडीह, बिरसा चौंक नुरू, महेशपुर, चिरूडीह, बरवाडीह, कटयाडीह में मोदी सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ देशव्यापी विरोध दिवस मनाया गया। यहां प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पूतला फूंका गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य संयोजक सह अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कौंसिल सदस्य सुफल महतो ने कहा कि एक साल एक माह यानि 380 दिन चले एतिहासिक किसान आंदोलन, 715 किसानों की शहादत के पश्चात तीनों काला कानून रद्द हुआ।

तीन माह में एमएसपी (MSP) का कानून बनाने, शहीद किसानों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा, नौकरी देने, किसान आन्दोलन के मुकदमे वापस लेने तथा केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा टोनी को बर्खास्त करने के मोदी सरकार (Modi Government) के लिखित आश्वासन को तीन माह में पूरा करने में सरकार बिफल रही है। उन्होंने कहा कि देश के 90 करोड़ किसानों के साथ विश्वासघात किया गया। इसलिए आगामी 28 एवं 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल व ग्रामीण भारत बंद होगा।

जिप सदस्य रंगोवती देवी ने कहा कि सरकार (Government) किसानों को मिटाने पर अमादा है। भुवनेश्वर मुंडा ने कहा कि किसान लड़ कर जीत सकता है। इस अवसर पर सुरेन्द्र बैठा, जयपाल मुंडा, राहे प्रखंड किसान सभा सचिव शोभाराम महतो, शंकर मुंडा, मुंगा महली, करमी देवी,आदि।

जगन्नाथ मुंडा, जय सिंह मुंडा, उर्जला कुमारी, रमनी देवी, सालू देवी, प्रकाश मुंडा, विष्णु कुम्हार, मिनी देवी, लहरा महली, बिनोद साव, नन्द किशोर महली, भरत महली, रामेश्वर मुंडा, नरेश मुंडा, चैती देवी, दयाल महली, गुरूवारी कुमारी, शारदा देवी, बाला देवी, सरस्वती देवी,आदज।

कालीपदो महतो, राजेन्द्र कुम्हार, बिरबल मुंडा, राजू मुंडा, सहचरी देवी, रेपो महली, सैनाथ कुम्हार, धन सिंह मुंडा, संजय मुंडा, भथु मुंडा, महावीर मुंडा, किशोर मुंडा, दुर्गा देवी, लाल मोहन, बुधराम मांझी, प्रथम मुंडा, मछीन्दर महतो आदि उपस्थित थे।

 187 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *