लंबित मांग को लेकर क्लब मैदान में संयुक्त मोर्चा की बैठक

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। सप्लाई मजदूरों के लंबित मांग के आलोक में डीवीसी के बोकारो थर्मल ताप विद्युत केंद्र में कार्यरत सप्लाई मजदूरों से संबंधित संयुक्त मोर्चा के नेताओं और मजदूरों की बैठक 11 जनवरी को बोकारो थर्मल क्लब मैदान में आयोजित किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री सह भाजपा के बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि वर्ष 2019 में संपन्न त्रिपक्षीय समझौता के अनुसार सप्लाई मजदूरों को स्थाई कर्मचारियों के समान गंभीर बीमारी का इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने और मृत सप्लाई मजदूर पति महतो एवं रामनरेश सिंह के आश्रितों को सुविधा सप्लाई मजदूर के रुप में नियोजित करने का मामला लिखित आश्वासन के वावजूद भी लंबे समय से टालमटोल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह त्रीपक्षीय समझौता का उल्लंघन है। कहा कि डीवीसी द्वारा सेवानिवृत्त हो चुके सभी सप्लाई मजदूरों को ससमय ग्रेच्यूटी भुगतान नहीं कर भुगतान अधिनियम के साथ साथ अन्य श्रम कानूनों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है।

स्थानीय एवं मुख्यालय स्तर पर उच्चाधिकारियों का लागातार ध्यानाकर्षण कराने के वावजूद भी विधि सम्मत लंबित मामलों का निष्पादन के लिए प्रबंधन गंभीर नहीं है। इसलिए विधि सम्मत लंबित मामलों के आलोक में आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उक्त बैठक में संयुक्त मोर्चा में शामिल युनाइटेड कांट्रेक्टर वर्कस यूनियन के बृजकिशोर सिंह, नवीन पाठक, डीवीसी ठेका मजदूर संघ के संजय मिश्रा, मजदूर संगठन समिति के रघुवर सिंह, हिन्द मजदूर किसान पंचायत के नागेश्वर महतो, डीवीसी ठेकेदार मजदूर संघ के गणेश राम एवं रीतलाल महतो ने एक स्वर से कहा कि, आदि।

लंबित मांगों का ससमय निष्पादन के बजाय प्रबंधन मासिक वेतन का भुगतान और उपस्थिति रोक कर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है। वक्ताओं ने कहा कि डीवीसी के अन्य प्रतिष्ठानों में भी अभी तक बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज़ नहीं किया जा रहा है।

अंततः वेतन भुगतान से आक्रोशित संयुक्त मोर्चा के निर्णयानुसार जब तक लंबित मामलों का समाधान नहीं किया जायेगा, तब तक बायोमेट्रिक उपस्थिति का बहिष्कार और प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय बैठक में लिया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यरत सप्लाई मजदूर उपस्थित थे।

 59 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *