क्षेत्रीय कार्यालय में यूसीडब्ल्यूयू की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। एटक से संबद्ध युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन बेरमो जोनल कमेटी की बैठक 5 जुलाई को बोकारो जिला के हद में यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय जारंगडीह में आयोजित किया गया। अध्यक्षता चंद्र शेखर झा ने की। बैठक में एटक नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो उपस्थित थे।

इस अवसर पर एटक नेता महतो ने बीते 1 जूलाई को हैदराबाद में जेबीसीसीआई 11वीं की पांचवी बैठक के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभी वेतन समझौता के लिए हड़ताल की परिस्थिति पैदा नहीं हुई है। समझौता में अभी और विलंब होगा। अभी ‌यूनियनों में एकता नहीं है तथा आवाज भी एक नहीं है। जब यूनियनों की तरफ से एक आवाज निकलेगी तो संभव है समझौता हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस बार वेतन समझौता आसान नहीं होगा। प्रबंधन का रवैया नाकारात्मक है। प्रबंधन के इस रवैए से मजदूरों में आक्रोश है। समय पर हड़ताल का आह्वान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल को लेकर मजदूरों से जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।

बैठक में सुरेश प्रसाद शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, गणेश प्रसाद महतो, जवाहरलाल यादव, सुरेश कुमार शर्मा, भीम महतो, मथुरा सिंह यादव, विश्व नाथ महतो, बलराम नायक, देवशीश रजवार, राम विलास रजवार, शशि भूषण ओहदर , बिनोद कुमार झा, रामेश्वर साव, परण महतो, गुलाब चन्द महतो, रामेश्वर गोप, लक्ष्मण यादव सहित अन्य मौजूद थे।

 136 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *