करंट लगने से दो महिला घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। घर में कपड़ा धोकर सुखाने के क्रम बिजली तार की चपेट में आने से दो महिला घायल हो गयी, जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग उत्तरी पंचायत के महावीर स्थान मल्लाह टोली रहिवासी दो महिलाएं बिजली तार के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों एवं पड़ोसियो ने 108 नम्बर एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को गोमियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Helth Center) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा दोनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार के पश्चात एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो (Sadar Hospital Bokaro) रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के संबंध में बताया कि दोनों महिलाएं सुलोचना देवी एवं सुनीता देवी आपस मे गोतनी है। दोनों ही अपने घर पर कपड़े धो रही थीं। कपड़े धोने के उपरांत महिला सुनीता देवी लोहे के तार से बने टँगने में कपड़े सुखाने गई। कपड़े को तार में डालते ही उसमें करंट प्रवाहित रहने के कारण वह उससे चिपक गई।

यह देखकर उसकी गोतनी सुलोचना देवी उसे छुड़ाने के लिए जैसे ही उसे पकड़ी, वह भी उस तार से चिपक गई।हो-हल्ला सुनकर घर के पुरुषों ने डंडे से बिजली के तार को अलग करते हुए दोनों को छुड़ाया।

बताया जाता है कि कपड़े सुखाने के तार में बिजली का संपर्क हो गया था। इस बात की भनक किसी को नहीं थी। पंचायत के मुखिया विनोद विश्वकर्मा एवं पंसस धनेश्वरी देवी ने सीसीएल प्रबंधन से बिजली के पोल एवं तार को मेंटनेंस करने की मांग की है।

 258 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *