मलेशिया में 5 माह से फंसे तीन मजदुर में दो की हुई वतन वापसी

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district)के हद में बगोदर प्रखंड (Bagodar Block) के पोखरिया के मलेशिया में 5 माह से फंसे तीन में से दो प्रवासी मजदूरों की बीते दिनों वतन वापसी हो गई। एक प्रवासी मजदूर मलेशिया में अभी भी फंसा है। वतन वापसी हुए मजदूरों में निर्मल महतो व चिंतामणि महतो शामिल है।जबकि लाल किशुन महतो की वतन वापसी नही हुई है।
वतन वापसी होने पर इन दोनों मजदूरों के परिजनों में उत्साह है। बताते चले कि  पोखरिया के 3 प्रवासी मजदूर पिछले साल ही रोजी-रोटी की जुगाड़ के लिए टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया गए थे। वीजा अवधि समाप्त होने पर तीनों को मलेशिया जेल में बंद कर दिया गया था। मलेशिया से लौटे मजदूरों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि इंडिया के किसी भी कोने में मजदूरी कर लेंगे पर अब कभी भी वे मलेशिया नहीं जाएंगे। दोनों ने बताया कि वे निजी खर्च से वापस लौटे हैं। मजदूरों ने बताया कि कैंप जेल में उनलोगों के साथ मारपीट भी की जाती थी। साथ ही समय पर खाना भी नहीं दिया जाता था। इधर वतन वापसी हुए दोनों प्रवासी मजदूरों से बीते 5 दिसंबर को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह मिलकर हालचाल लिया।

 228 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *