खुदाई कार्य के दौरान मिट्टी का चाल ढहने से दो मजदूर की मौत

प्रहरी संवाददाता/बड़बिल (ओड़िशा)। क्योंझर जिला के लिए 23 जनवरी का दिन मनहूसियत लेकर आया। एक तरफ सड़क दुर्घटना मे चालक की मौत तो वही मिट्टी ढहने दो मजदूरों की मृत्यू हो गई। जबकि एक मजदूर घायल हो गया।

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी की दोपहर लगभग तीन बजे क्योंझर जिला के हद में कुमार जोड़ा में स्टेट हाइवे नंबर 2 के किनारे खुदाई का काम किया जा रहा था। तभी अचानक मिट्टी का चाल ढह गयी, जिसमें कई मजदूर दब गया। बताया जाता है चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गयी और एक मजदूर आंशिक रूप से दबे हुए के कारण घायल हो गया।

मृत मजदूरों में कालापहाड़ तालुक हटिंग के 23 वर्षीय अर्जुन लोहार तथा 18 वर्षीय चरण लोहार बताया जा रहा है। घायल मजदूरों में मुकेश सरदार भी शामिल हैं। बताया जाता है कि जेसीबी मशीनों और उत्खननकर्ताओं के साथ मिट्टी खोदकर दो जनों को बचाया गया।

ज्ञात हो कि यहां पुल निर्माण का कार्य जैसे ही अंतिम चरण में पहुंच गया कि अचानक मिट्टी का चाल धंस गया, जिसमें उपरोक्त दोनों मजदूर मिट्टी के निचे जमींदोज हो गये, जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गयी। सड़क के किनारे जल निकासी के लिए खुदाई का काम चेयरॉक्स कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

 145 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *