प्रेमचंद रंगशाला में दो दिवसीय संगीत महोत्सव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला में 18 मई को दो दिवसीय संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव” का शुभारम्भ किया गया। उक्त जानकारी कलाकार साझा संघ के सचिव व् चर्चित रंगकर्मी मनीष महीवाल ने दी।

महीवाल ने बताया कि सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र पटना द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से 18 एवं 19 मई को दो दिवसीय संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव का आयोजन प्रेमचंद रंगशाला पटना में किया जा रहा है। बताया कि महोत्सव का उद्घाटन दूरदर्शन केंद्र पटना के निदेशक राज कुमार नाहर ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्णा निकेतन पटना के सचिव डॉ कुमार अरुणोदय तथा मुख्य अतिथि के रूप में पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंशुल कुमार पांडेय, संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, सचिव विजय कुमार मिश्रा तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सोमा चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की उद्घोषणा की।

महीवाल ने बताया कि इस वर्ष का संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान वैशाली के गुरु मदन मोहन शर्मा (शास्त्रीय गायन) तथा झारखंड की गुरु सबिता मिश्र (ओडिसी नृत्य) को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर त्रिवेणी कला केन्द्र पटना के कलाकारों द्वारा शारदा वंदना एवं तराना की प्रस्तुति की गयी। अदिति, मनीषी नारायण, आँचल पाण्डेय एवं सोनम वंदना में शामिल थे तथा इप्सा, देबश्री कुमारी, अन्चिता राज सिंह, रुम्पा डे, विकास कुमार, देव कुमार, विवेक कुमार तथा सौरभ कृष्णा कत्थक तराना में सम्मिलित थे। इसके बाद नई दिल्ली की शताक्षी मिश्रा द्वारा शास्त्रीय गायन की भावभीनी प्रस्तुति की गयी, जिसमे संतोष कुमार हारमोनियम पर संगत कर रहे थे।

अंत में नई दिल्ली के कुमार सूरज द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की गयी। उन्होंने बताया कि 19 मई को मो. सलीम द्वारा बाँसुरी वादन, शान्तनु राय, संगीत पाठक द्वारा तबला, पखावज की जुगलबंदी तथा मानसी श्रीवास्तव एवं मो० शाहिद आलम द्वारा कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा।

 123 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *