दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सके-अशोक कुमार वर्मा

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जियलगोरा स्टेडियम डिगवाडीह धनबाद में बीते 18 एवं 19 मार्च को चलने वाले दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव संपन्न हो गया। जिसकी अध्यक्षता स्वयं धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह के द्वारा किया गया था।

सांसद खेल प्रतियोगिता में कुश्ती के क्षेत्र में बोकारो के पहलवानों ने अपना परचम लहरा दिया है। जानकारी के अनुसार कुल 6 वजन कैटेगरी में कुश्ती का आयोजन किया गया था, जिसमें पांच कैटेगरी में बोकारो के पहलवानों ने प्रथम स्वर्ण पदक लाकर यह खिताब अपने नाम किया।

पदक जीतने वालों में नितीश कुमार यादव, कुश कुमार यादव, विकास कुमार शर्मा, शिवम् कुमार यादव, सोनु कुमार यादव रहे। सभी पहलवान सिटी पार्क कुश्ती अखाड़ा संघ के खिलाड़ी हैं जो अपने गुरु जानकी यादव एवं गुरु रामाश्रय चौधरी की अगुवाई में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

उनके जीत की खुशी में 22 मार्च को शरीक होने एवं खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सिटी पार्क अखाड़ा पर सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनके मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जाना एवं आगे बोकारो के खिलाड़ी कैसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सके।

इस हेतु हर संभव मदद देने का संकल्प लिया गया। इसमें प्रमुख रूप से मौजूद रहने वालों में भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कमलेश राय, सांसद प्रतिनिधि सह मुख्यालय प्रभारी अशोक कुमार वर्मा, भाजपा नेता अवधेश कुमार यादव, भाजपा नेता नीरज कुमार मौजूद रहे।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव की सफलता से विपक्षी पार्टी के स्थानीय नेता काफी हतोत्साहित है। वर्मा ने कहा कि खेल महोत्सव में धनबाद और बोकारो के अलग-अलग खेलों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हजारों की संख्या में रहिवासी जुटे।

उन्होंने कहा कि सांसद पशुपतिनाथ सिंह की लोकप्रियता देख कुछ विपक्षी नेताओं को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। ऐसे कुछ नेताओं ने षड्यंत्र के तहत मीडिया को भ्रमित कर खेल महोत्सव को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की।

खेल के समापन के बाद आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम को फ़ूहड़ बताने का प्रयास किया गया। हालांकि खेल प्रेमी उनके षड्यंत्र को अच्छी तरह समझ रहे हैं। धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता सांसद सिंह की साफ-सुथरी छवि को बखूबी जानती और पहचानती हैं। उनका षड्यंत्र अब उल्टे उनके ऊपर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।

 118 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *