प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली में प्रोजेक्ट रेल के तहत मासिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गयी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक एलडी मुंडा एवं शिक्षक शैलेश कुमार खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 11 एवं 12 जून को कक्षा एक से आठ तक के सभी विषयों की परीक्षा ली गई। जिसमें विद्यालय के तमाम छात्रों ने भाग लिया है।
ज्ञात हो कि, मध्य विद्यालय अंगवाली में रंग रोगन कार्य किए जाने के कारण उक्त परीक्षा का आयोजन के लिए बगल के उच्च विद्यालय के तीन कमरे लिए गये थे।परीक्षा संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक शिवचरण कपरदार, यमुना प्रसाद, दीपक कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, गोपाल पाल आदि भी सक्रिय रहे।
![]()













Leave a Reply