सेवा भारती द्वारा द्विदिवसीय बिजली झालर निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर के तत्वावधान में शहर के सेक्टर -2 स्थित संघ कार्यालय सभागार में दो दिवसीय बिजली झालर निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी सेवा भारती बोकारो महानगर के सचिव राम वचन सिंह ने दी।

इस अवसर पर सेवा भारती सचिव ने बताया कि 21 और 22 अगस्त को सम्पन्न इस प्रशिक्षण में बोकारो की वैभवश्री (स्वयं सहायता समूह), सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षिकाओं और बाल संस्कार केन्द्र की शिक्षिकाओं सहित पुरुषों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घघाटन सेवा भारती के मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश व छतीसगढ़) के प्रशिक्षण प्रमुख विनोद मोहने, झारखंड प्रांत वैभवश्री आयाम प्रमुख सुधा भूषण व बोकारो महानगर सचिव राम वचन सिंह ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण प्रमुख इंदौर केन्द्र से विनोद मोहने ने संगठन के माध्यम से समाज को जोड़कर सामाजिक उत्थान पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को सेवा भाव से कार्य करने की बात कही। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर एक भारत श्रेष्ठ भारत नवनिर्माण करने में सर्व समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

मोहने ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बिजली झालर निर्माण कार्य को बेहतर योजना बताया। उन्होंने कहा कि देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए स्थानीय संसाधनों से स्थानीय रोजगार सृजन करना है।

मौके पर उन्होंने तार काटने-जोड़ने, सर्किट बनाने व रेजिस्टेंस संबंधित प्रक्रिया से अवगत कराया। पहले दिन तीन घंटे के प्रशिक्षण में बिजली झालर निर्माण कार्य सिखाया गया। दूसरे दिन के प्रशिक्षण में तकनीकी समस्याओं को ठीक करने एवं अन्य आवश्यक जानकारियां दी गई।

इस अवसर पर सेवा भारती बोकारो महानगर सचिव ने कहा कि इस प्रकार के स्वरोजगार प्रशिक्षण से महिलाओं को स्वालंबी बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ घरों में स्वरोजगार कर आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि आगे अन्य क्षेत्रों में कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

समाज के वंचित लोगों को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त देश बनाना ही सेवा भारती का उद्देश्य है। कार्यशाला को सफल बनाने में सेवा भारती बोकारो के कोषाध्यक्ष यशपाल, शिक्षा आयाम प्रमुख जयनंदन तिवारी, वैभवश्री आयाम प्रमुख शैल देवी, ओम प्रकाश नारायण कपूर, आदि।

स्वास्थ्य आयाम प्रमुख शिवशंकर प्रसाद, स्वालंबन आयाम प्रमुख मीना देवी, कृष्णा कुमार, संजय कुमार, तुलसी कुमार, शनि कुमार, श्रवण कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही। जबकि 22 अगस्त को कल्याण मंत्र के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

 131 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *