डॉक्टर इरफान हमला मामले का मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिले के बहुचर्चित डॉक्टर इरफान मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों की गिरफ्तारी बीते 6 नवंबर को की गई है। इसे लेकर 7 नवंबर को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार डॉक्टर पर हमला कर अपराधी शहर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में पहले ही 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अबतक इस मामले में कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्तौल, 16 जिंदा कारतूस, बुलेट, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। इस मामले में दो अपराधी पिछले 1 माह से फरार चल रहे थे। अपराधियों की मंशा दहशत फैला कर व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने की थी, मगर पुलिस की तत्परता के कारण अपराधी अपने मंशा में सफल नहीं हो पाये।

होटल में रंगरेलिया मनाते पकड़े गये थे

बताया जाता है कि, 6 नवंबर को पुलिस ने जैनामोड़ स्थित एक निजी होटल से दो अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया था। दोनों अपराधी होटल के कमरे में पश्चिम बंगाल से आयी दो लड़कियों के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े गये हैं। दोनों अपराधी बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं।

होटल से बरामद दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जिनमें से एक लड़की पुलिस को चकमा देकर भाग गयी। आशंका जताई जा रही है कि किसी घटना को अंजाम देने के लिए यह गिरोह बोकारो पहुंचा था।

 192 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *