संतोष कुमार/वैशाली(बिहार)। आजकल नकली सामानों की बिक्री के मामले काफी सामने आने लगे हैं। चावल जैसे महत्त्वपूर्ण भोज्य पदार्थ के पैकेट्स को लेकर ब्रांडेड की जगह दूसरा माल पैकेज करने का मामला प्रकाश में आया है। वैशाली जिला (Vaishali district) के हद में जिला मुख्यालय से सटे हाजीपुर में चर्चित बाजार के रूप में वर्षों से जगह बनाए गुदरी बाजार (Gudri market) के कारोबारियों में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब 18 मार्च को बाजार में छापेमारी के क्रम में जिला पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि संबंधित आधिकारिक कम्पनी जिसके साथ फर्जीवाड़ा किया गया, उसके निदेशक ने जिला पुलिस अधीक्षक मनीष से ऐसी किसी बात की भनक लगने की शिकायत की थी। सूचना के बाद बाजार में रेड किया गया। नगर थाने की पुलिस की मौजूदगी में कानूनी डंडा अवैध कारोबार से जुड़े कारोबारियों पर चला। हालांकि जब्त माल के साथ दो ही संलिप्त व्यक्तियों को पुलिस दबोच सकी। विदित हो कि नकली कारोबार का दायरा जिले में भी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि प्रशासन की इस ओर नजर है। जिसके तहत डायरेक्टर ने जब एस पी वैशाली से इसकी शिकायत की तो धंधेबाजों को पकड़ा जा सका।
![]()












Leave a Reply