फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) के अवसर पर बोकारो जिले की बीस महिलाओं को सम्मानित किया गया। विनय इंटरनेशनल स्कूल परिसर जैनामोड़ में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सहयोगिनी संस्था और सिटीजन क्लब झारखंड द्वारा यह सम्मान दिया गया।
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड फाउंडेशन के निदेशक डॉ विष्णु राजगढ़िया ने इस आयोजन पर प्रकाश डाला। मौके पर उपस्थित जैनामोड़ चैम्बर के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बोकारो जिले की 20 महिलाओं को यह सम्मान मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर तथा सिटीजन क्लब के अध्यक्ष राजेश कसेरा ने सम्मान वितरण किया।
समारोह में शबनम परवीन, मालती देवी, ज्योत्स्ना झा, सुषमा कुमारी, अर्चना कुमारी, आरती सिन्हा, शमीना खातून, नाजनीन नाज, आरती जयसवाल, नीतू बाला देवी, सरस्वती सिंह, अनुराधा चौबे, रीना देवी, कुमारी किरण, भारती सिंह, रचना विश्वास, अनामिका सिंह, प्रगति शंकर, मधुलिका नायक, भव्या सुमन को सम्मानित किया गया।
‘सिटीजन क्लब महिला सम्मान’ के अंतर्गत बोकारो जिले में समाजसेवा, महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पंचायती राज, नगर स्वशासन, आजीविका एवं व्यवसाय, दिव्यांग अधिकार, स्पोर्ट्स, कला, संस्कृति, मीडिया, आरटीआई, नागरिक अधिकार इत्यादि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
![]()












Leave a Reply