अंबेडकर बस्ती द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गाल्होवार पंचायत भवन में 12 अगस्त को अमर ज्योति क्लब अंबेडकर बस्ती द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।

मुखिया मंजू देवी की अध्यक्षता में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के तत्वधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णुगढ़ पूर्व जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, पंचायत के मुखिया मंजू देवी, पूर्व पंसस व् मुखिया प्रतिनिधि छोटी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मुलिया देवी, पूर्व उप मुखिया लखन महतो शामिल हुए।

यहां प्रखंड एनवाईके के सुधीर कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम में प्रखंड के 75 गांव के युवाओ को कार्यक्रम युवा विकास मंडल के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई।

आयोजित महोत्सव में सभी गणमान्यों द्वारा तिरंगा झंडे को लेकर आजादी का जश्न मनाई गई। सभी की जुबां पर झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम, भारत माता की जय,15 अगस्त स्वतंत्रा दिवस अमर रहे, एक भारत श्रेष्ठ भारत, देश की रक्षा हम करेंगे के जयकारों से पूरे पंचायत गुंजायमान रहा।

दूसरी ओर राजकीय मध्य विद्यालय गाल्होवार में आजादी के अमृत महोत्सव 75वां वर्षगांठ को लेकर हर घर झंडा लगाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में सूरज पाठक, इम्तियाज अंसारी, अरशद अंसारी, शांति देवी, सरिता कुमारी, राम लखन पांडेय, इरफान अंसारी, रामलाल महतो, विश्वनाथ महतो, आदि।

बसंत नायक, दिनेश कुमार, अमर ज्योति अंबेडकर क्लब के अध्यक्ष ब्रमदेव राम, सचिव भुनेश्वर राम, कोषाध्यक्ष रोहित राम, सदस्य अजय, लक्की कुमार, अशोक, गजेंद्र, सुनील, किशोर, सूरज, उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप राम, विनय कुमार, रोहित महतो, कयूम अंसारी, धनेश्वर महतो, संतोष रजक, प्रदीप ठाकुर (अध्यक्ष), किशोर कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं व् ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 108 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *