अमृत महोत्सव के तहत विष्णुगढ़ में निकाली गई तिरंगा रैली

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आजादी के 75 वें बर्ष के खास अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव पर हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा झांकी भी निकाली गई।

जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ स्थित प्लस टू हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय विष्णुगढ, आदर्श डीएवी पब्लिक स्कूल, बीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ,विष्णुगढ़ इंटर कालेज से भी रैली निकाली गई।

विभिन्न विद्यालयों से निकाली गई रैली मुख्य मार्गो से गुजरते हुए प्लस टू हाई स्कूल पहुंचकर समारोह में तब्दील हो गई। तिरंगा रैली में स्कूल के बच्चे बैंड बजा रहे थे। अमृत महोत्सव के तहत आयोजित रैली एवं कार्यक्रम में मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल खासतौर पर उपस्थित थे।

मौके प्रणाम विधायक पटेल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियो के लंबे संघर्ष से मिली आजादी के खास मायने है। देश आजादी के 75 वें बर्ष पर अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसमें शामिल होकर हमें गर्व हो रहा है। मांडू विधायक ने कहा कि देश सर्वोपरि है। इसकी तरक्की के लिए हम सब को बेहतर करने की जरूरत है।

अमृत महोत्सव हमें बेहतर करने को प्रेरित करता है। महोत्सव एकता और अखंडता का पर्याय है। जिसके अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि एकता में ही ताकत है। एकता के बूते हमें आजादी मिली है। इसका बड़ा महत्त्व है।

समारोह में विन्जग्ध बीडीओ संजय कुमार कोनगारी, सीओ राम बालक कुमार, प्रखंड प्रमुख जैबून निशा, उप-प्रमुख सरयु साव, जिप सदस्य शेख तैयब, पुर्व जिप सदस्य यशोदा देवी, प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक फनीश्वर नाथ महतो, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्याभूषण मिश्र, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डेन डॉ कुमारी नूतन सिन्हा, आदि।

नवल किशोर वर्मा, चेडरा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, अशोक गुप्ता, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, गुरू प्रसाद, हिरामन महतो, महादेव मंडल, महेंद्र कुमार, दिग्विजय नारायण, राणा इकबाल खान, राजू श्रीवास्तव, संतोष कुमार, मुखिया लक्ष्मी कुमारी, रामचंद्र यादव, आदि।

करगालो मुखिया मोती महतो, उत्तम महतो, राम गिरि, अंजू देवी, रीना वर्मन, गायत्री देवी, सुखदेव मंडल, महादेव मंडल, गुलाब शंकर महतो, प्यारी राम, रेशमी कुमारी, रीता कुमारी, कुलदीप प्रसाद, उमा देवी के अलावा स्कूलों के नौनिहाल एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

 281 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *