भगवान बिरसा मुंडा की 121वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 121वीं पुण्यतिथि पर बिरसा चौक तेनुघाट (Birasa chowk Tenu ghat) स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी छविबाला बारला सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक जननायक थे, जिन्होंने झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा व दिशा बदलकर नवीन सामाजिक राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। साथ ही बिरसा मुंडा ने बिहार और झारखंड के विकास और भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम रोल निभाया। अपने कार्यों और आंदोलन की वजह से बिहार और झारखंड में लोग बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजते हैं। उन्होंने “मुण्डा विद्रोह” पारम्परिक भू-व्यवस्था के जमींदारी व्यवस्था में बदलने के कारण किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने अपनी सुधारवादी प्रक्रिया के तहत सामाजिक जीवन में एक आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने नैतिक आचरण की शुद्धता, आत्म-सुधार और एकेश्‍वरवाद का उपदेश दिया।
भगवान बिरसा मुंडा की 121वी जयंती पर अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी छवि बारला सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाएं तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। माल्यार्पण के दौरान अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मी सहित अधिवक्ता वीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, समाजसेवी सतीश कुमार, मुकेश कुमार, असलम अंसारी, नेयाज अहमद, महेश्वर मांझी, जेपी झा आदि ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया।

 237 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *