पंद्रह दिन के भीतर बंद पैक्स खोलकर लेनदेन शुरू हो अन्यथा जनांदोलन

जरूरतमंद जमाकर्ताओं को जमा राशि मिले-बंदना कुमारी

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर पैक्स में जमा करोड़ों रूपये जमाकर्ताओं को देने के बजाय पैक्स में तालाबंद कर अध्यक्ष, प्रबंधक के फरार होने के मामले में 20 नवंबर को अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में राजनीतिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं जमाकर्ताओं को ईकट्ठा कर गहन विचार विमर्श किया गया।

महापंचायत की अध्यक्षता भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक राय एवं बालचंद दास तथा संचालन किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। महापंचायत में ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी, पूर्व उप मुखिया अजय दास, पैक्स कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार, कमलेश राम समेत कैलाश सिंह, बिंदेश्वर राय,आदि।

बासुदेव राय, शंकर महतो, रवींद्र प्रसाद सिंह, मोहित सहनी, मुंशीलाल सहनी, दिनेश प्रसाद सिंह, मिथलेश सहनी, कृष्णदेव सिंह, सुधीर कुमार महतो, रतन राय, कुशेश्वर सहनी, सुखदेव सिंह, संजय कुमार दास आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किया।

यहाँ उपस्थित जमाकर्ताओं ने दु:ख- दर्द झेलकर अपने रुपये पैक्स में जमा करने की आपबीती सुनाई। दर्जनों रहिवासियों ने रुपये निकासी नहीं होने के कारण झेल रहे तरह- तरह की परेशानी की चर्चा की। किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि पैक्स में ताला बंद है। जरूरतमंद परेशान है। उनका जरूरी कार्य भी बाधित हो रहा है।

पैक्स का ताला खोलकर संचालित करने के बजाय अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता एवं प्रबंधक महेंद्र प्रसाद महतो एक- दूसरे पर आरोप लगाकर पत्राचार कर रहे हैं। यह कार्रवाई जमाकर्ताओं के साथ अन्याय है और इस अन्याय को जमाकर्ता नहीं सहेंगे।

ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी ने कहा कि पैक्स का ताला खुले, पैक्स संचालित हो। पैक्स लेनदेन दोनों शुरू करें। इसमें जनता सहयोग करेगी।

अंत में महापंचायत द्वारा सर्वसम्मति लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष मंडल सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 15 दिनों के अंदर पैक्स अध्यक्ष आमसभा बुलाकर पैक्स का संचालन शुरू करे।

जमाकर्ताओं का लेनदेन शुरू हो अन्यथा अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के बैनर तले धरना, प्रदर्शन एवं सड़क जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 130 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *