Advertisement

कुट्टी काटने की मशीन में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ थाना के हद में आंचलजामो सिमरिया गांव में कुट्टी काटने की मशीन में फैन्स जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीते 15 दिसंबर की बताई जा रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक नवल सिंह, राजस्थान भरतपुर के बताए जा रहे हैं। मृतक हर वर्ष धान के सीजन में कुट्टी मशीन लेकर विष्णुगढ़ क्षेत्र के हर गांव में घूम घूम कर कुट्टी काटने का काम करता था। सीजन ऑफ होने के बाद अपने गांव लौट जाता था।

इस बार भी हर वर्ष की भांति धान के सीजन में आया और अपने व्यापार में लग गया। अभी इस धंधा की शुरुआत ही किया था कि 15 दिसंबर की सुबह लगभग छः बजे स्थानीय रहिवासी महेश यादव के घर में कुट्टी काटने की मशीन में उसका कपड़ा फंस गया।

कपड़ा फंस जाने से मशीन (Machine) अपने अंदर खींच लिया, जिससे मृतक युवक नवल सिंह भी मशीन के अंदर चला गया। जिससे उसके आधे अंग मशीन में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक नवल सिंह बनासो में किराए के मकान में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए हजारीबाग भेज दिया है। इधर पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दिया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिजन को सौंप दिया जाएगा। इधर पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *