ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, 25 वाहनों से वसूले 38 हजार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ट्रैफिक पुलिस द्वारा बोकारो जिला के हद में कथारा में लगातार ससगन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सितंबर माह में तीसरी बार वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन चालको से दंड स्वरूप ₹3800 वसूला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बार फिर गोमियां-फुसरो मुख्य मार्ग पर स्थित बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के समीप 30 सितंबर को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार दास तथा संजय कच्छप कर रहे थे। टीम द्वारा दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच कर 25 छोटे-बड़े वाहनों से दंड स्वरूप 38 हजार रूपये वसूला गया।

बताया जाता है कि वाहन जांच के क्रम में चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाए जाने सहित वाहन का वैध कागजात यथा पंजीकरण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस पेपर आदि की जांच की गयी।

वहीं दोपहिया वाहनों में वाहन चालक के हेलमेट की अनिवार्यता सहित उपरोक्त वाहन कागजातों की जांच के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गयी। कमी पाए जानेवाले 25 वाहनों से 38 हजार रूपये ऑनलाइन दंड शुल्क वसूला गया। अभियान सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चला।

मौके पर मौजूद जांच कर्मियों यथा सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार दास, एएसआई संजय कच्छप सहित ट्रैफिक सिपाही बबलू साव एवं मोहम्मद सलीम ने बताया कि आला अधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह जांच लगातार जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार आरंभ के दो घंटे के भीतर ही जांच टीम द्वारा बीस वाहनों के चालान काटे गए, जबकि जांच की भनक लगते ही वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वाहन सवार वैकल्पिक मार्ग से छुप छुपा कर भागते नजर आये। कइयों ने तो ट्रैफिक जवानो के द्वारा रुकने का इशारा पाते हीं अपनी दोपहिया को यू-टर्न देकर भागते नजर आये मानो उन्होंने भूत देख लिया हो।

मौके पर जांच दल ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में खुले आम यातायात के नियमों की अनदेखी हो रही है। लोग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं और कार चलाते समय सीट बेल्ट भी नहीं लगाते जो कानूनन अपराध है। मगर अब ऐसा नहीं चलने दिया जायेगा। कानून का उल्लंघन करने वालो के साथ सख्ती बरती जायेगी।

 146 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *