Advertisement

केबी कॉलेज एनएसएस द्वारा चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की अंगिभूत कृष्ण बल्लभ महाविद्यालय बेरमो द्वारा 27 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कथारा व् जारंगडीह में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार के. बी. कॉलेज बेरमो की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने स्वयं सेवकों की मदद से यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने ट्रैफिक पुलिस की मदद की। साथ हीं निजी कारों, वाहनों, दोपहिया वाहनों को रोककर उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ पैदल यात्रियों व अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाया।

इस अवसर पर केबी कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना ने निर्देशानुसार दीवाली विथ माय भारत फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेशन मनाया जा रहा है। जिसके तहत 27 अक्टूबर से आगामी 30 अक्टूबर तक विभिन्न थीमों पर कार्यक्रम किया जाना है।

बताया जाता है कि केबी कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा कॉलेज के समीप, जारंगडीह खदान चौक, असनापानी चौक, ढोरी माता चौक प्वाइंट एवं जरीडीह बस्ती पहुंचकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। साथ हीं पोस्टर एवं स्लोगन बनाकार जागरूकता का हर संभव प्रयास स्वयं सेवक करते नजर आए।

मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार समेत स्वयं सेवकों में मिलन कुमार गुप्ता, सुमीत कुमार सिंह, पीयूष कुमार मंडल, जागृति कुमारी, आंचल कुमारी, सुमीत सिंह, अनूप मजूमदार, सुधांशु कुमार, कुमकुम कुमारी, सुमीत सिंह, अनूप मजूमदार, तस्लीम अख्तर, मो. दिलबर आदि की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *