Advertisement

दो मोटरसाइकिल की टक्कर से तीन गंभीर रूप से घायल

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य पथ पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला सहित दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये। कार्यक्रम से लौट रहे गोमिया सीओ ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार विष्णुगढ़ – गोमिया मुख्य पथ के कोनार डैम के समीप 10 दिसंबर की शाम दो मोटरसाइकिल के आपस में टक्कर हो गयी। जिसमें तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला एवं दो पुरुष है। इस दौरान चतरोचट्टी से एक कार्यक्रम में भाग लेकर गोमिया सीओ आफताब आलम गोमिया लौट रहे थे। उन्होंने पाया कि कोनार डैम के पास रास्ते में सभी घायल पड़े थे।

उन्होंने अविलंब घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दो घायल 38 वर्षीय नारायण पंडित एवं 40 वर्षीय नरेश पंडित को बेहतर इलाज के लिए 108 वाहन से बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक घायल महिला 45 वर्षिया ललिता देवी का इलाज गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

इधर सूचना मिलते हीं गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आरके मिश्रा एवं गोमिया मुखिया बलराम रजक पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
जानकारी के अनुसार नारायण पंडित एवं नरेश पंडित चतरोचट्टी रहिवासी हैं। दोनों सगे भाई हैं। वहीं ललिता देवी चेलियाटांड़ की रहने वाली बतायी जा रहि है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *