तेजस्वी यादव के रांची दौरे में बोकारो से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता-बुद्ध नारायण यादव

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। आगामी 12 फरवरी को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के रांची के कार्निवाल हॉल में होने वाले महासम्मेलन कार्यक्रम को लेकर 10 फरवरी को बोकारो जिला राजद कार्यालय सेक्टर 9 में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता राजद बोकारो जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव तथा संचालन वरीय उपाध्यक्ष सीताराम यादव ने किया।

आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि तेजस्वी यादव के उक्त कार्यक्रम में बोकारो जिला से नेता एवं कार्यकर्ता सहित सैकड़ों वाहनों से रांची राजधानी रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में आगामी 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।

साथ ही तेजस्वी यादव सभी को मूल मंत्र देंगे। जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि रांची कार्यक्रम में पूरे सूबे से हजारों लोग पार्टी का दामन थामेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेवारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में विशेष रूप से राज्य परिषद सदस्य बोढ़न यादव, प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, महिला जिलाध्यक्ष हृदया देवी यादव, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, भाई प्रमोद सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गिरी, प्रदेश महासचिव जितेंद्र नारायण यादव, जॉन मरांडी, आदि।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद, रमाकांत साह, हजारी सिंह, कुंदन कुमार गुप्ता, राजदेव पाल, रामकुमार स्वर्णकार, जंग बहादुर यादव, संदीप पासवान, अशोक कुमार यादव, प्रदीप यादव, लल्लन यादव, सुनील यादव, शंकर घोष, विष्णु भगवान, सफी अयूब, कुणाल कुमार, मनोज कुमार यादव, कृष्णा यादव, लाल मुन्नी देवी, सच्चिदानंद कुमार, वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।

 98 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *