गर्भवती महिलाओं की लगी रहती है भीड़ और डॉक्टर नदारद

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में साड़म स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित तिथि को गर्भवती महिलाओं की भीड़ लगी रहती है भीड़। आधा दिन खत्म होने के बाद हीं उक्त केंद्र पर पहुंचती है डॉक्टर।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां प्रखंड के साड़म स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक महीने के 9 एवं 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच होनी होती है।

इस क्रम में 9 जुलाई को महिलाएं अपने एएनसी जांच करवाने के लिए अस्पताल परिसर में सुबह 10 बजे से ही चिकित्सक का इंतजार करती नजर आई, किन्तु चिकित्सक का 12 बजे तक कोई अता पता नहीं था। रहिवासियों के अनुसार दोपहर लगभग 12:15 बजे महिला रोग चिकित्सक शागुफ्ता परवीन की गाड़ी अस्पताल परिसर में पहुंची।

गाड़ी से उतरकर सीधे वे अपने चैम्बर में चली जाती हैं। जब उनसे अस्पताल में लेट लतीफी आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे रांची से आ रही हैं। रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई थी, इसलिए अस्पताल में लेट से पहुंची है।

ध्यान देने वाली बात है रांची से गोमियां की दूरी लगभग सौ किलोमीटर है। जिसे तय करने के लिए दो से ढाई घंटे लगते हैं। समय से अस्पताल पहुंचने के लिए उन्हें सुबह 7 से आठ बजे ही रांची से गोमियां के लिए निकलना चाहिए था। शायद ऐसा नही हुआ होगा और हास्पीटल लेट से पहुंची।

इस संबंध में गोमियां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल में जिनकी ड्यूटी थी उन्हें समय से आना चाहिए। चिकित्सक शगुफ्ता परवीन को अस्पताल में लेट से आने के लिए शोकॉज किया जायेगा, अगर संतोषप्रद जबाब नही मिला तो उनपर विभागीय कार्यवाही के लिए वरीय अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री (Prime minister) सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत (गर्भवती महिलाएं) माँ और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की निगरानी सही से हो, इसी के लिए सही समय पर गर्भवती महिलाओं का एएनसी प्रोफाइल परीक्षण करना आवश्यक है। जिससे प्रसूति शास्री आगे की कार्यवाही की योजना बनाएं एवं बच्चे के जन्म के दौरान आवश्यक उपाय करें।

 270 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *