तो फिर गरमाया मराठा आरक्षण का मुद्दा, अनशन पर बैठे मनोज जरांगे

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने की दी चेतावनी

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मराठा आरक्षण की मांग के मुद्दे पर फिर से हलचल तेज हो गई है। मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे एक बार फिर शनिवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कुनबियों को मराठा के रूप में पहचान के लिए एक कानून बनाने की भी मांग की है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आगामी राज्य चुनावों में महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारा जायेगा।

गौरतलब है कि जारांगे ने सुबह करीब साढ़े दस बजे महाराष्ट्र के जालना जिले की अंबाद तहसील में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में आंदोलन का नया दौर शुरू किया, जबकि जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने इसकी अनुमति देने से इंकार कर दिया था।

जरांगे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मराठा आरक्षण के मुद्दे का समाधान करने का आग्रह किया। वह मराठों के लिए अन्य पिछड़ा समुदाय (ओबीसी) टैग और राज्य सरकार द्वारा पहले जारी मसौदा अधिसूचना को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कुनबी, एक कृषि प्रधान समूह, ओबीसी श्रेणी के अंतर्गत आता है और जरांगे मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र जारी किए जाएं। जिससे वे कोटा लाभ के लिए पात्र बन सकें।

बता दें कि इससे पहले जरांगे ने 10 से 26 फरवरी के बीच कोटा मुद्दे पर आंदोलन किया था। 20 फरवरी को, महाराष्ट्र विधानमंडल ने सर्वसम्मति से एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक पारित किया था लेकिन…?

Tegs: #Then-again-the-issue-of-maratha-reservation-heated-up-manoj-jarange-sitting-on-fast

 46 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *