प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर में 10 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र राय, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, बगोदर प्रखंड प्रमुख आशा राज, जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, पूर्व जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, आदि।
मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी, नवीन चौरसिया, नेमचंद सिंह, कंचन देवी, दीपू मंडल, तुलसी तलवार, नारायण महतो, राजेश पांडेय, सुरेंद्र कुमार, संतोष सावंत, बजरंगी पटेल, शंकर पटेल सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरीय नेता पूर्व सांसद रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड सरकार पूरी तरह से सरकारी जांच एजेंसियों के घेरे में है। इस सरकार में नैतिकता थोड़ी भी नहीं बची है।
सरकार के समर्थक और जितने उनके दलाल हैं सभी जगहों पर छापा पड़ा है। वहां अवैध पैसों की निकासी हुई है। तीन विधायक कोलकाता में नजरबंद हैं, बाकी विधायक यहां पकड़े जा रहे हैं।
राय ने कहा कि वास्तव में राज्य में कानून व्यवस्था बहुत ही खराब है। राज्य भर में बलात्कार जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। बहन बेटियों को जिंदा जलाना, गुंडागर्दी और लूट हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में झारखंड को बचाने के लिए यूपीए की वर्तमान सरकार को खत्म करना एकमात्र रास्ता है।
उन्होंने झारखंड के राज्यपाल रमेश वैस से राज्य की वर्तमान हालात की समीक्षा करने की अपील करते हुए कहा कि नैतिकता कहती है कि हेमंत सोरेन इस्तीफा दें और जनता की दरबार में चलें। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों तक समय उन्हें मिला वे राज्य भर में किसी भी गांव, प्रखंड या क्षेत्र में नहीं कह सकते कि कोई उल्लेखनीय कार्य इन्होंने किया है।
मौके पर हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे थे, जहां रहिवासियों की भारी भीड़ इकट्ठी थी। उन्होंने मंत्री बंधु तिर्की पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चोरी के आरोप में जिसकी विधायिका रद्द हो चुकी है वह भजपा कार्यकर्ताओं को क्या कर सकते हैं।
![]()












Leave a Reply