खनिज संपदा को लूटने में लगी है राज्य सरकार-बाबूलाल मरांडी

हेमंत सरकार में अपराधियों की हिम्मत बढ़ी है-पूर्व मुख्यमंत्री

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो बाजार स्थित 16वीं लोकसभा सांसद सदस्य रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने 5 मई को भाजपा विधायक दल नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर करारे प्रहार किए।

यहां उन्होंने वर्तमान हेमंत सोरेन के कार्यकाल में झारखंड में कानून व्यवस्था लचर होने, विकास कार्य ठप रहने और भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था रसातल में है और आपराधिक घटनाओं का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है। प्रतिदिन चोरी, लूटपाट, डकैती और छिनतई की घटनाओं से जनता भयाक्रांत है।

उन्होंने कहा की हेमंत है तो अपराधियों की हिम्मत भी बढ़ी हुई है। संतरी से मंत्री तक और चौकीदार से अधिकारी तक सभी उगाही में व्यस्त हैं। उन्हें राज्य के कानून व्यवस्था एवं आम जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश में सिर्फ़ गुंडों, अपराधियों, दलालों एवं बिचौलियों की सरकार है। पूरे राज्य में लूट मची है। इस सरकार को उखाड़ कर फेंकना होगा, तभी राज्य वापस ट्रैक पर लौट पायेगा।

पूर्व सीएम ने यह भी कहा की राज्य और जनता की हिफाज़त करना भाजपा का धर्म व नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पार्टी सड़कों पर उतरकर ऐसे ही आवाज़ उठाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में जहां उग्रवादियों और अपराधियों पर अंकुश लगा था। वहीं अब हेमंत सरकार में ये फिर से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार ने युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वसूली की हद तो तब हो गई जब राज्य के मुख्यमंत्री भी इसमें पीछे नहीं रहे। सीएम ने अपने नाम से खनन पट्टा ले लिया।

पूर्व सीएम का स्वागत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिह, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश दुबे व रामकिंकर पांडेय, जिला मंत्री विक्रम पांडेय, वरीय नेता संत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, आदि।

नगर स्वच्छता प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, वरीय नेता टुनटुन तिवारी, रामू ताती, रोहित मित्तल, कृष्णा कुमार रजवार, बीणा देवी, मनोज कुमार, अरुण कुमार स्वर्णकार, मृत्युंजय पांडेय, रवि शंकर सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा आदि शामिल थे।

 176 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *