Advertisement

फिल्म भईया जइसन केहु ना का गाना परी आसमान के किया गया रिलीज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड) पीआरएस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म भईया जइसन केहु ना का वीडियो गाना परी आसमान के दीवाना म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने का ऑडियो कर्णप्रिय और मधुर है। वहीं वीडियो बेहद ही रोमांटिक हैं।

परी आसमान के वीडियो में डॉ देवेंद्र कुमार के साथ रूपा मिश्रा की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।उम्मीद की जा रहीं हैं कि जिस प्रकार से फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने सराहा और अपना प्यार आशीर्वाद दिया। संभावना है कि इसके गीतों को भी ठीक वैसा ही प्यार देंगे। साथ ही लाइक शेयर और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे। इसके निर्माता डॉ. देवेंद्र कुमार व नीलू गौतम हैं। फिल्म के निर्देशक जितेंद्र गुप्ता जीतू हैं।

वहीं फिल्म के प्रमुख कलाकार कृष्ण कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार, रूपा मिश्रा, पल्लवी गिरि, समर्थ चतुर्वेदी, जे निलम, रोहित सिंह मटरू, साहब लाल धारी, संजू सोलंकी, प्रदीप मिश्रा, मुस्ताक अहमद ,पियूष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, संतोष, राजेश सोनी एवं अन्य हैं। वीडियो गीत परी आसमान के का संगीत अशोक राव ने तैयार किया हैं। वहीं इसमें गायक विकास चतुर्वेदी और गीतकार सोनू यादव हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *