जनता ने देख लिया जनता कर्फ्यू व् टुकड़े टुकड़े गैंग के भारत बंद में अंतर

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में भाजपा गोमियां मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार (Chairman Praveen Kumar) ने 8 दिसंबर को प्रेस बयान जारी कर भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि विपक्षी दलों का भारत बंद सिर्फ विरोध के लिए है। इससे किसानों और आम जनमानस का कोई सरोकार नहीं। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कृषि संबंधी सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों के माध्यम से पिछले 6 वर्षों में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। जिसमें एमएसपी पर 33 लाख किसानों से 336 लाख टन धान खरीद कर 63 हज़ार करोड़ का भुगतान किया। 14 करोड़ किसानों को 94000 हज़ार करोड़ सम्मान निधि, 6 करोड़ से अधिक किसानों को 50000 करोड़ रु का लाभ, 3 करोड़ किसानों को 4.5 करोड़ का रियायती ऋण, 2.5 करोड़ किसानों को केसीसी के माध्यम से 2 लाख करोड़ रु की उपलब्धता, 22 करोड़ से ज्यादा किसानों को साइल हेल्थ कार्ड, कोरोना संकट के दृष्टिगत 1 लाख करोड़ रु का कृषि अवसंरचना कोष जैसे अनेकों ऐतिहासिक कदम उठाया है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि देश के कुछ राजनीतिक दल टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ भोले-भाले किसानों को भ्रमित कर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। यूपीए सरकार ने हमेशा राजनीतिक मूल्यों व् आदर्शो पर कालिख पोत कर किसान मज़दूरों को हमेशा हथियार बनाया है और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया। कृषि संबंधी सुधार के इस महत्वपूर्ण कदम का सत्ता में रहते हुए समर्थन किया। अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो का हिस्सा बनाया। आज उसका विरोध कर जन विश्वास पर कुठाराघात कर रहे हैं। भारत बंद का समर्थन कर अराजकता फैलाने वाले कांग्रेस समेत अनेक दल यह बताएं कि वर्ष 2010-11 के दौरान जिस यूपीए सरकार ने APMC एक्ट में व्यापक संशोधन की वकालत की थी। कृषि क्षेत्र में निजी निवेश पर बल दिया था और यूपीए सरकार में कृषि मंत्री रहे शरद पवार ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इससे संबंधित पत्र लिखे थे। आखिर उस समय उन्होंने यूपीए सरकार का समर्थन क्यों किया था? शर्मनाक है जब देश कोरोना के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ रहा है। सर्दी की मार चरम पर है। उस समय विपक्ष द्वारा जनमानस के जीवन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर भोले-भाले किसानों को दिग्भर्मित करते हुए खालिस्तान के पोस्टर्स, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, जेएनयू के देश विरोधी नारे, 370 वापसी की मांग, देश उड़ाने की धमकी का खुला समर्थन कर रही है।

 310 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *