सम्मान समारोह आयोजित कर केबी कॉलेज के प्राचार्य को दी गयी विदाई

सेवानिवृति पर भावुक हुए केबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ के. पी. सिन्हा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में 31 जनवरी को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा को कॉलेज परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।

डॉ सिन्हा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर कॉलेज परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जंतु शास्त्र सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उत्कृष्ट योगदान व कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें कॉलेज परिवार के शिक्षकों, कर्मियों की ओर से पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, माला पहनाकर एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि तेनुघाट कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुदामा तिवारी, डीवीसी बोकारो थर्मल संध्याकालीन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुप्तेश्वर यादव, सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डी के गुप्ता, कथारा क्षेत्र के सीएसआर पदाधिकारी चंदन कुमार, चास कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ ओ पी सिन्हा, प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा की धर्मपत्नी व परिवार गण आदि उपस्थित थे।

जिन्होंने डॉ सिन्हा के उत्कृष्ट व ईमानदारीपूर्ण सेवा व दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति भावपूर्ण उदगार व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ सिन्हा का कुशल नेतृत्व एवं सेवा के प्रति समर्पित कार्यक्षमता के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक गुप्ता ने कहा कि डॉ सिन्हा एक कर्मठ एवं अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी से अपनी सेवा का निर्वहन किया है। छात्रों के ड्रेस कोड की बात हो, कॉलेज मे सेमिनार या कौशल प्रशिक्षण अथवा कैरियर काउंसलिंग व् कोचिंग सेंटर। हमेशा छात्र हित के कार्य मे उनकी अग्रणी भूमिका रही है।

मनोविज्ञान विभाग के व्याख्याता डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि हमलोगो के लिए डॉ सिन्हा अभिभावक तुल्य रहे हैं। प्राचार्य के रुप मे हमलोग इनसे उत्कृष्ट शिक्षण शैली व प्रशासनिक दायित्वों के कई गुर सीखे हैं।

अपनी सेवानिवृति के अवसर पर प्राचार्य डॉ सिन्हा ने कहा कि प्राचार्य पद पर आसीन होने से लेकर आज सेवानिवृत होने तक छात्र छात्राओं का समग्र व चतुर्धिक विकास मेरे सेवाकाल का प्रमुख लक्ष्य रहा है। उन्होंने इस कॉलेज में ग्यारह महीने के कार्यकाल के दौरान प्राप्त खट्टे मीठे यादों को साझा किया।

साथ हीं कॉलेज के महिला व् पुरुष प्रोफेसर के लोटा-पानी का शुभ संदेश देकर माहौल में गुदगुदी ला दी। प्राचार्य डॉ सिन्हा कॉलेज परिवार द्वारा उनके सम्मान में अपनत्व बोध पाकर हर्षित व् भावुक हो गये।

इस अवसर पर कॉलेज परिवार सहित शैक्षणिक व् गैर शैक्षणिक कर्मियों द्वारा व्यक्तिगत उपहार देकर प्राचार्य को सम्मानित किया गया। वही उपस्थित मिडियाकर्मियों ने भी प्राचार्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जबकि प्राचार्य द्वारा कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मियों को व्यक्तिगत उपहार दिया गया।

कार्यक्रम संचालन डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. लक्ष्मी नारायण राय ने किया। स्वागत भाषण प्रो. गोपाल प्रजापति तथा डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ साजन भारती ने प्राचार्य के सम्मान में अपने उदगार व्यक्त की।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सिन्हा के लिए डॉ प्रभाकर, बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास, प्रो सुदामा तिवारी, प्रो. गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ ओ पी सिन्हा, महाप्रबंधक गुप्ता, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ वासुदेव प्रजापति, सदन राम, शिव चन्द्र झा, दुर्गा पासवान आदि ने वक्तव्य रखा। कॉलेज परिवार के शिक्षकों व कर्मियो ने उनके सेवानिवृति होने के बाद सुखमय जीवन के लिए शुभ कामनाएं दीं। कई मीडिया कर्मियों ने भी उनके किए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा की और सफल दीर्घायु जीवन की कामना की।

यहां कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भी आभार प्रकट किया। प्राचार्य के मृदु भाषिता व किसी समस्या का अविलंब समाधान करने हेतु उन्हें दिल से साधुवाद दिया। साथ हीं कहा कि आप चिरकाल तक याद किए जायेंगे।

मौके पर प्रो. लक्ष्मी नारायण राय, प्रो. गोपाल प्रजापति, डॉ आर पी पी सिंह, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ साजन भारती, डॉ अलिशा वन्दना लकड़ा, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ बासुदेव प्रजापति, प्रो. मनोहर मांझी, प्रो. अमीत कुमार रवि, डॉ व्यास कुमार, प्रो. नितीन चेतन तिग्गा, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, आदि।

सदन राम, रवि कुमार यादबिंदु, मो साजिद, दीपक कुमार, बालेश्वर यादव, नंदलाल राम, हरीश नाग, एस कुजूर, शिव चन्द्र झा, विमल कुमार, भगन घासी, सुदर्शन सिंह, पुरषोत्तम चौधरी, संतोष राम, राजेश्वर सिंह , काजल, करिश्मा, संजय आदि कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों के अलावा मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

 86 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *