नीट में सफल छात्रों को प्राचार्य ने किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश स्तर पर आयोजित नीट परीक्षा में बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा के दो छात्रों ने सफलता हासिल की है। यहां के छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक में बेहतर अंक हासिल किया है। सफल छात्रों को डीएवी कथारा के प्राचार्य बिपिन राय ने 17 जून को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया।

डीएवी कथारा प्रबंधन के अनुसार नीट प्रतियोगिता 2023 में आयोजित परीक्षा में इस विद्यालय के छात्र एकरामा इलियास ने 7314वां स्थापना प्राप्त किया। उसे कुल 750 में 649 अंक मिला। इसी प्रकार तृषित घोष ने 59372 रैंक हासिल किया। उसे कुल 556 अंक मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन राय एवं जीव विज्ञान शिक्षक पीके पॉल, खेल कूद शिक्षक रंजीत सिंह द्वारा दोंनो सफल छात्रों को प्राचार्य कक्ष में स्वागत व सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। मौके पर प्राचार्य ने सफल विधार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जो मेहनत करते हैं।

इन विधार्थियों ने संस्था का नाम गौरान्वित किया है। ये दोनों एलकेजी से बारहवीं कक्षा तक डीएवी स्कूल कथारा से शिक्षा ग्रहण की है। क्षेत्र के जीएम डीके गुप्ता, झारखंड डीएवी जोन जी के एआरओ अरुण कुमार ने भी सफल छात्रों को साधुवाद दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 85 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *